फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Higher Education Minister and MLA narrowly survived in road accident

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे उच्च शिक्षा मंत्री व विधायक

Sat, 04 Jan 2020 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Higher Education Minister and MLA narrowly survived in road accident
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर बांसवाड़ा में राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के वाहन के ऊपर गिरा बोल - फोटो : RUDRAPRYAG
गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन जोन बांसवाड़ा में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के वाहन के ऊपर पहाड़ी से एक बोल्डर आ गिरा। गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ से वाहन को नियंत्रित कर दिया। वाहन में रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी और केदारनाथ के विधायक मनोज रावत भी सवार थे। सभी गुप्तकाशी डिग्री कॉलेज भवन के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज अगस्त्यमुनि में छात्रावास लोकार्पण समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बाद करीब पौने एक बजे उच्च शिक्षा, सहकारिता राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत का वाहन बांसवाड़ा पहुंचा। तभी, भूस्खलन प्रभावित जोन से एक बोल्डर सीधे वाहन के बोनट पर आ गिरा। वाहन में आगे की सीट पर रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी और पीछे राज्य मंत्री डा. रावत, केदारनाथ के विधायक मनोज रावत और पूर्व जिपं अध्यक्ष चंडी प्रसाद बैठे हुए थे। इस दौरान चालक ने संयम का परिचय देते हुए वाहन को कुशलता से सुरक्षित क्षेत्र में निकाला। बांसवाड़ा भूस्खलन जोन वर्षों से गौरीकुंड हाईवे के लिए नासूर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed