{"_id":"5e5eb0648ebc3eeb5a7b8eb8","slug":"high-school-hindi-subject-paper-also-came-in-handy-rudrapur-news-hld376053173","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल हिंदी विषय का पेपर भी आया आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल हिंदी विषय का पेपर भी आया आसान
विज्ञापन
बाजपुर जीजीआईसी में परीक्षा देकर बाहर आतीं छात्राएं।
- फोटो : BAZPUR
रुद्रपुर//काशीपुर/बाजपुर। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। पेपर आसान आने से बच्चों के चेहरे खिल गए। जिले में बनाए गए सौ परीक्षा केंद्रों में परीक्षा के लिए 24 हजार, 647 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें से 1,112 छात्र-छात्राएं परीक्षा में अनुपस्थित रहे। परीक्षा में 23 हजार, 535 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। बुधवार को इंटरमीडिएट के संगीत विषय की परीक्षा होगी।
सुबह 10 बजे से सभी परीक्षा केंद्रों में पुलिस और प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच दोपहर एक बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्य ने जीजीआईसी फाजलपुर महरौला, एएन झा इंटर कॉलेज, सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज और जनता इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।
इधर, काशीपुर के संवेदनशील केंद्र जीजीआईसी काशीपुर और उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज पर विशेष नजर रखी गई। उधर, बाजपुर में बीईओ हवलदार प्रसाद ने बताया कि परीक्षाएं शांतिपूर्वक चल रही हैं।