फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Helper of the death of victims of Boulder.

बोल्डर की चपेट में आने से हेल्पर की मौत

Tue, 12 Jul 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 12 Jul 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Helper of the death of victims of Boulder.
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच मुनकटिया में दिनभर बाधित रही सड़क। पहाड़ी से गिर रहा लगातार मलबा व बोल्डर। - फोटो : Amar Ujala

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच मुनकटिया में पहाड़ी से गिरे भारी मलबे और बोल्डर की चपेट में आने से मशीन हेल्पर की मौत हो गई। मंगलवार सुबह से हाईवे राजमार्ग सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच मुनकटिया में पहाड़ी से आए मलबे के कारण बंद था।

विज्ञापन


डीडीएमए सिविल डिवीजन की ओर से मशीन से मलबे की सफाई की जा रही थी। सुबह 10.30 बजे मलबा सफाई के दौरान पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा व बोल्डर गिरने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान मशीन का संचालन कर रहे तीन युवकों ने तो भागकर अपनी जान बचा ली, लेकिन विक्की सिंह रावत (30) पुत्र कुंवर सिंह, निवासी भुनाल गांव, तहसील बसुकेदार बोल्डर की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सोनप्रयाग के थानाध्यक्ष सुबोध ममगाईं के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ममगाईं ने बताया कि मामले में ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों से पूरी जानकारी ली जा रही है। घटना के बारे में मृतक के परिजनों को भी सूचना भेज दी गई है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed