{"_id":"05a3b612936f32653b1e97c9e9292913","slug":"helicopters-were-taken-from-a-tonne-of-material-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीकॉप्टर से पहुंचाई गई एक टन सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलीकॉप्टर से पहुंचाई गई एक टन सामग्री
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 15 Dec 2015 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुप्तकाशी से एमआई-17 हेलीकॉप्टर द्वारा केदारनाथ एक टन से अधिक निर्माण सामग्री पहुंचाई गई। चारधाम हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा धाम के तीन चक्कर लगाए गए।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। इस कारण एमआई-17 की उड़ान में कोई दिक्कत नहीं हुई। चारधाम हेलीपैड से हेलीकॉप्टर ने धाम के तीन चक्कर लगाए और कॉटेज निर्माण में उपयोग होने वाली गार्डर व अन्य सामान पहुंचाया।
विज्ञापन
विदित हो कि शासन द्वारा आगामी यात्राकाल में यात्रियों को उचित व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए 120 कॉटेज का निर्णय लिया गया है। शासन द्वारा प्राइवेट कंपनी के हेलीकॉप्टर से इन दिनों निर्माण सामग्री पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
निम द्वारा भी धाम में तीर्थ पुरोहितों के लिए 119 भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए देवभूमि एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के हेलीकॉप्टर से निर्माण सामग्री पहुंचाई जा रही है।
दूसरी तरफ, निम द्वारा धाम में मंदाकिनी व सरस्वती नदी के संगम पर दो सौ मीटर लंबे स्नान घाट सहित मंदिर के पीछे आरसीसी सुरक्षा दीवार का कार्य बर्फ हटाने के बाद पुन: तेजी से शुरू कर दिया गया है।
दिनभर खिली रही चटख धूप
रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से लेकर केदारनाथ धाम तक दिनभर मौसम सुहावना रहा और चटख धूप खिली रही। लेकिन शीत हवा का प्रकोप बना रहा। केदारनाथ में बीते तीन दिनों की अपेक्षा मंगलवार को तापमान अधिक रहा। यहां पारा अधिकतम 10 और न्यूनतम माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।