फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Hearty tourism will be developed on one hectare of land in Sansari

संसारी में एक हेक्टेयर भूमि पर विकसित होगा हार्टी टूरिज्म

Sun, 04 Jul 2021 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Hearty tourism will be developed on one hectare of land in Sansari
जिले में हार्टी टूरिज्म (औद्यानिकी पर्यटन) को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू हो गई है। ऊखीमठ ब्लॉक के संसारी गांव के समीप एक हेक्टेयर भूमि पर हार्टी टूरिज्म को विकसित किया जाएगा। साथ ही स्थानीय जलवायु के हिसाब से देशी व विदेशी प्रजाति के फलों का उत्पादन के लिए अलग-अलग ब्लॉक तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रशासन व विभाग की पहल पर जिले में पहली बार हार्टी टूरिज्म को लेकर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए उद्यान विभाग ने संसारी में एक हेक्टेयर भूमि को चिह्नित किया गया है। यहां पर आडू, संतरा, नींबू, कीवी, अखरोट, सेब, नाशपाती के वृहद उत्पादन के लिए ब्लॉक तैयार किए जाएंगे। फूलों की 50 से अधिक प्रजातियों को विकसित किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, गोविंद बल्लभ पंत कृषि विवि पंतनगर, कृषि विज्ञान केंद्र जाखधार-गुप्तकाशी व विभागीय विशेषज्ञों के साथ अन्य विषय जानकारों को बुलाया जाएगा, जो काश्तकारों को जानकारी देंगे। एक हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित होने वाले हार्टी टूरिज्म के तहत संसारी में चार होम स्टे का निर्माण भी किया जा रहा है। परंपरागत शैली में बनने वाले इन होम स्टे का संचालन उद्यान विभाग द्वारा किया जाएगा। वहीं विभाग द्वारा जो आम के पेड़ फल नहीं दे रहे हैं, उन्हें काट दिया जाएगा।
विज्ञापन

संसारी में एक हेक्टेयर क्षेत्र में हार्टी टूरिज्म को विकसित करने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। यहां फलों के उत्पादन के लिए अलग-अलग ब्लॉक के साथ ही नर्सरी भी तैयार की जाएगी। एक वर्ष में औद्यानिकी पर्यटन क्षेत्र का नजारा आकर्षक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- योगेंद्र सिंह चौधरी, जिला उद्यान अधिकारी, रुद्रप्रयाग
संसारी में हार्टी टूरिज्म को विकसित करने के लिए प्रारंभिक स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। एक हेक्टेयर क्षेत्र में खेती व उद्यानिकी से जुड़े बेहतर से बेहतर कार्य प्रस्तावित किए जा रहे हैं।
- मनुज गोयल, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed