फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Health

खांसी, जुकाम से ग्रसित हैं तो मेट्रोपॉलिस मॉल में नो एंट्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Health
रुद्रपुर में मेट्रोपॉलिस मॉल के अंदर इंफ्रारेड थर्मामीटर से जांच करती कर्मचारी। - फोटो : RUDRAPUR
अगर आप खांसी, जुकाम या फिर बुखार से पीड़ित हैं तो शहर के मेट्रोपॉलिस मॉल में आपको एंट्री नहीं मिलेगी। कोरोना से एहतियात बरतने के लिए मॉल के एंट्री गेट में इंफ्रारेड थर्मामीटर से लोगों की जांच हो रही है। इसमें अगर आपके शरीर का तापमान 100 डिग्री से अधिक होगा तो नो एंट्री होगी।
विज्ञापन

रविवार के दिन भी मेट्रोपॉलिस मॉल में कोरोना के डर का असर दिखाई गई। छुट्टी के दिन बावजूद गिनती के लोग ही माल परिसर में घूमते नजर आए। मॉल में मौजूद सभी ब्रांडेड कंपनियों की दुकानों में भी इंफ्रारेड थर्मामीटर से लोगों की जांच की जा रही है। इधर, विशाल मेगा मार्ट में भी और दिनों के मुकाबले कम लोगों की आवाजाही रही।
विज्ञापन

कोरोना को लेकर एहतियात बरतने के लिए समय-समय पर मॉल को सैनेटाइज किया जा रहा है। मेट्रोपोलिस के मैनेजर देवीलाल ने बताया कि खांसी-जुखाम वाले व्यक्तियों के लिए मॉल में नो एंट्री है। एहतियात बरतते हुए मॉल के सभी स्टाफ कर्मचारियों को मास्क लगाने के निर्देश दिए हैं। मॉल को समय-समय पर सैनेटाइज किया जा रहा है। कोरोना को लेकर लोगों में अफवाह है। लिहाजा माल में अन्य दिनों की तुलना में कम लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज नहीं होगी स्किल इंडिया प्रतियोगिता
रुद्रपुर। कोरोना और जनरल-ओबीसी कर्मचारियों की हड़ताल के चलते 16 मार्च को आईटीआई काशीपुर और पॉलीटेक्निक कॉलेज में होने वाली जिला स्तरीय स्किल इंडिया प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जिलेभर से लगभग 400 से अधिक युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कर दिए थे।
शासन के आदेश जिले में नहीं पहुंचे, सिनेमाघरों में चले फिल्म के शो
रुद्रपुर। कोरोना को देखते हुए सिनेमाघरों को बंद करने का लिखित आदेश जिले में नहीं पहुंच सका है। इसके चलते शहर के सभी सिनेमा हॉलों में सुबह से लेकर शाम तक शो चलते रहे। हालांकि ज्यादातर दर्शकों ने फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों से परहेज किया। जिन शो की एडवांस बुकिंग थी, ज्यादातर वे ही फिल्म देखने आए थे।
शहर के वेव सिनेमा, रेव सिनेमा व मूवी टाइम में बागी-3 और अंग्रेजी मीडियम फिल्म लगी हुई है। शनिवार रात शासन की ओर से कोरोना वायरस के बचाव के चलते सिनेमा हॉल बंद करने के आदेश के बाद भी रविवार को शहर के तीनों सिनेमाघरों में फिल्मों के शो चलते रहे लेकिन दर्शकों की संख्या बेहद कम होने से सिनेमाघर संचालक जरुर निराश हुए। वेव सिनेमा के प्रबंधक निशांत राना ने कहा कि रविवार की सुबह सवा नौ और साढ़े नौ बजे वाला अंग्रेजी मीडियम का शो देखने कोई दर्शक नहीं पहुंचा। शनिवार रात से ही ऑनलाइन बुकिंग भी बंद कर दी थी।
12 और दोपहर एक बजे वाले बागी-3 के शो में सिर्फ 35 लोग ही मूवी देखने आए। इसके बाद सिनेमा हॉल बंद कर दिया गया। रेव सिनेमा के प्रबंधक अर्जुन गुप्ता ने कहा कि प्रशासन की ओर से सिनेमाघर को बंद करने का निर्देश न मिलने पर रविवार को शो चलते रहे। कोरोना के बचाव पर एहतियात बरतने के लिए दर्शकों को सैनेटाइजर दिया जा रहा है। शाम तक अंग्रेजी मीडियम के दस, एक और चार बजे वाले शो में कुल मिलाकर 30 लोग ही पहुंचे। बागी-3 के साढ़े दस और दोपहर पौने एक वाले शो में भी 30 लोग पहुंचे। सोमवार से सिनेमा हॉल को बंद किया जाएगा। इधर, मूवी टाइम में भी नाम मात्र के लोग ही फिल्म देखने पहुंचे।
मुनस्यारी में होने वाली ट्रैकिंग व फिटनेस प्रतियोगिता भी स्थगित
रुद्रपुर। मुनस्यारी में 25 और 26 मार्च को पहली बार होने जा रही कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी ट्रैकिंग व फिटनेस प्रतियोगिता को कोरोना के चलते स्थगित कर दिया गया है। कुविवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी को देखते हुए प्रतियोगिता को स्थगित की गई है।
खांसी, जुकाम और बुखार के गंभीर मरीजों को पृथक रखा जाए
रुद्रपुर। सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट ने सभी निजी अस्पतालों को कोरोना से संबंधित जानकारी के पोस्टर चस्पा करने को कहा है। कहा कि कोरोना का संदिग्ध मरीज मिलने पर जिले के सभी निजी अस्पताल विभाग को तुरंत सूचना देंगे। निजी अस्पतालों को जुकाम, खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ वाले गंभीर मरीजों को अन्य मरीजों से पृथक रखने के निर्देश दिए हैं।
बायोमेट्रिक मशीन के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग
रुद्रपुर। आदर्श राशनिंग डीलर्स सोसायटी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र बांगा ने डीएसओ को ज्ञापन भेजकर सस्ता-गल्ला विक्रेताओं की दुकानों में बायोमेट्रिक मशीनों के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है। इधर, डीएसओ श्याम आर्या ने बताया बहरहाल बायोमेट्रिक मशीनों पर रोक लगाने के आदेश शासन से नहीं मिले हैं।

मास्क की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ व्यापार मंडल
रुद्रपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल रुद्रपुर के अध्यक्ष संजय जुनेजा ने व्यापारियों से मास्क और सेनेटाइजर में अतिरिक्त मार्जिन चार्ज न वसूलने की अपील की है। कहा कि बाजार में मास्क और सेनेटाइजर की कोई कमी नहीं है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई इनकी कालाबाजारी करता पकड़ा गया तो प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उनके साथ खड़ा नहीं होगा।

रुद्रपुर के मेट्रोपोलिस मॉल के एंट्री गेट में इंफ्रारेड थर्मामीटर से जांच करते कर्मचारी।

रुद्रपुर के मेट्रोपोलिस मॉल के एंट्री गेट में इंफ्रारेड थर्मामीटर से जांच करते कर्मचारी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed