फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Health department alert on getting suspected patients

Rudraprayag News: डिप्थीरिया के संदिग्ध मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Thu, 31 Aug 2023 09:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 09:19 PM IST
विज्ञापन
Health department alert on getting suspected patients
जिले में डिप्थीरिया का संदिग्ध मरीज मिलने के बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट जोन में आ गया है। सभी अस्पतालों में गले में दर्द, खांसी और सांस लेने में दिक्कत की समस्या से जुड़े मरीजों की गहनता से जांच की जा रही है। साथ ही सीएमओ ने सभी चिकित्साधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




अगस्त्यमुनि ब्लॉक के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी में डिप्थीरिया के लक्षण पाए गए थे। इसके बाद मरीज के स्वाब को जांच के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रयोगशाला नई दिल्ली भेजा गया है। सीएमओ डाॅ. हरीश चंद्र सिंह मार्तोलिया ने बताया कि मरीज के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। संबंधित एएनएम और आशा कार्यकर्ता से प्रतिदिन की रिपोर्ट मांगी जा रही है। डिप्थीरिया से बचाव के लिए वैक्सीनेशन होता है। जन्म के बाद से लेकर 15 वर्ष तक की उम्र तक होने वाले टीकाकरण के दौरान किसी टीका से वंचित होने की स्थिति में किशोरावस्था में डिप्थीरिया के 1000 में एक या दो मामले होते हैं। जिले में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन व दवा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय सहित सीएचसी, पीएचसी और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों की जांच पूरी गहनता से करने को कहा गया है। अगर, कोई मरीज गले में दर्द, सांस लेने में दिक्कत की शिकायत करता है, तो उसे विशेष चिकित्सा के जरिए उसकी स्वाब जांच के लिए लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed