फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Hare Krishna, the city echoed with hymns of Hare Rama

हरे कृष्णा, हरे रामा के भजनों से गूंजा शहर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hare Krishna, the city echoed with hymns of Hare Rama
रुद्रपुर में निकली रथयात्रा में शामिल लोग। - फोटो : RUDRAPUR
हरे कृष्णा, हरे रामा के भजनों से गूंजा शहर
विज्ञापन

रुद्रपुर। इस्कॉन की ओर से शहर में श्रीश्री कृष्ण बलराम रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान विदेशी महिला गायकों ने हरे कृष्णा, हरे रामा की सुंदर प्रस्तुति देकर शहर को गुंजायमान कर दिया। यात्रा में क्रेन से भगवान को 56 भोग लगाना मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
रविवार को लक्ष्मी नारायण मंदिर (पांच मंदिर) से शुरू हुई रथयात्रा का शुभारंभ पूजा-अर्चना कर डीआईजी जगतराम जोशी और विधायक राजकुमार ठुकराल ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने रथयात्रा को रस्सी से खींचने के साथ रथ के आगे झाडू़ लगाकर सफाई भी की।
विज्ञापन

इसके बाद यात्रा गल्ला मंडी, इंदिरा चौक, नैनीताल रोड, मैन मार्केट, बाटा चौक, मैन मार्केट और भगत सिंह चौक से होते हुए पुन: पांच मंदिर आकर संपन्न हुई। रथयात्रा में श्रीश्री कृष्ण बलराम का भव्य शृंगार करने के साथ ही 56 भोग लगाए गए। लुधियाना के कलाकारों ने सड़कों पर आकर्षण रंगोली बनाकर रथयात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्कॉन प्रबंधक मान दयालु कन्हाई ने बताया कि रथयात्रा को सफल बनाने में सभी शहरवासियों का योगदान रहा। देर शाम इस्कॉन वृंदावन धाम से आए वैष्णव स्वामी और इस्कॉन दिल्ली से आए सुंदर गोपाल दास ने प्रवचन दिए। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम डॉ. नीरज खैरवाल, मेयर रामपाल, पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़, सर्वमंगल गौर दास, रामभद्र दास, मधुहा हरीदास, दयालु कन्हाई दास समेत कई मौजूद रहे।

रशिया और मारीशस के गायकों ने बांधा समा
रुद्रपुर। रथयात्रा के दौरान रशिया और मारीशस के विदेशी गायकों ने भगवान के जयकारे और कई भजन प्रस्तुत किए। देर शाम को मंदिर में भजनों की प्रस्तुति से समा बांध दिया। उन्होंने कृष्ण-राधे, राम-सीता पर आधारित कई भजनों को पेश किया। कलाकारों को सुनने के बाद लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

रुद्रपुर के बाजार में निकलता श्रीकृष्ण, बलराम का रथ।

रुद्रपुर के बाजार में निकलता श्रीकृष्ण, बलराम का रथ।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में रथयात्रा के दौरान नृत्य करती विदेशी युवतियां।

रुद्रपुर में रथयात्रा के दौरान नृत्य करती विदेशी युवतियां।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के पांच मंदिर में रथयात्रा का शुभांरभ करते डीआईजी व विधायक।

रुद्रपुर के पांच मंदिर में रथयात्रा का शुभांरभ करते डीआईजी व विधायक।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed