फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Hanuman burns the desolate Ashok Vatika, Lanka

हनुमान ने उजाड़ी अशोक वाटिका, लंका दहन किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Hanuman burns the desolate Ashok Vatika, Lanka
रुद्रपुर। शहर की प्राचीन मुख्य रामलीला के नवें दिन सीता-रावण संवाद, हनुमान-सीता संवाद, हनुमान का अशोक वाटिका उजाड़ना, मेघनाद-हनुमान युद्ध, हनुमान-रावण संवाद, हनुमान का लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। हनुमान के पात्र में सुशील गाबा के अभिनय को खूब सराहा गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप अदलखा, डॉ. सोनिया अदलखा, मेयर रामपाल सिंह, आरएसएस का प्रांत प्रचारक युद्धवीर, वनवासी कल्याण आश्रम के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डालचंद, आरएसएस जिला सर्वव्यवस्था प्रमुख राजकुमार खनिजो और गुरमीत सिंह ने संयुक्त रूप से किया। हनुमान के पात्र में सुशील गाबा, सीता गौरव जग्गा, जामवंत रोहित खुराना, रावण विशाल भुड्डी, मेघनाद वैभव भुड्डी, छोटा हनुमान अभय भुड्डी, अंगद मोहन अरोरा, अक्षयकुमार नीतिश धीर और सम्पाती की भूमिका में गोला ईदरीसी रहे।
विज्ञापन

गदरपुर की रामलीला में हनुमान ने लंका दहन किया
गदरपुर। शिव मंदिर रामलीला में मंचन के 11वें दिन कलाकारों ने सीता-रावण संवाद, हनुमान-रावण संवाद एवं लंका दहन के सुंदर दृश्यों का मंचन किया गया। स्पेशल इफेक्ट के जरिये लंका दहन के दृश्यों ने दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। वहां पर संयोजक जयकिशन अरोरा, नरेंद्रपाल सिंह ग्रोवर, पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस, सुभाष बेहड़, मनोज गुम्बर, भीम ठुकराल, अनिल गुम्बर, राकेश भुड्डी, अभिषेक गुम्बर आदि थे। वहीं, अनाज मंडी रामलीला में रामलीला मंचन के 10वें दिन नाट्य कला परिषद के निर्देशक अशोक पोपली के दिशा निर्देशन में कलाकारों ने सीता-रावण संवाद, हनुमान-रावण संवाद तथा लंका दहन तक की लीला का मंचन किया। हनुमान की भूमिका साहिल सुधा, सीता गुलशन शर्मा और रावण की भूमिका सिद्धार्थ भुसरी ने निभाई। वहां अजीत भुसरी, विजय छाबड़ा, अशोक ध्ीर, वेद राज बजाज, तिलकराज भुसरी, हरिचंद छाबड़ा, हरनाम दास झाम, विजय सुखीजा, इंद्रजीत डाबर, बलदेव भुड्डी, रविंद्र बजाज, कृष्ण लाल बत्रा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीता स्वयंवर और राम वनवास की लीला का मंचन
रुद्रपुर। श्री सनातन रामलीला कमेटी भदईपुरा की ओर से श्री दूधिया बाबा कन्या छात्रवास वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष शिवानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित रामलीला में सीता स्वयंवर, राम वनवास तक की लीला का मंचन किया गया। इससे पूर्व लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री शैलेंद्र कोली, अखिल भारतीय कोली समाज के प्रदेश प्रभारी हिम्मतराम कोली, रामअवतार उर्फ शर्मा और हरिदत्त कोली ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इधर, भदईपुरा में श्री सनातन रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला का शुभारंभ पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, जगदीश टंडन, भूपेश सोनी, अनिल शर्मा ने किया। कलाकारों ने बाली वध, रावण-सीता संवाद, हनुमान का अशोक वाटिका को उजाड़ना, हनुमान सीता संवाद और रावण-हनुमान संवाद की सुंदर लीला का मंचन किया। इससे पूर्व अतिथि मीना शर्मा ने उपस्थित लोगों को श्रीराम के आदर्शों पर चलने की शपथ दिलाई। वहां कमेटी अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राघव, महामंत्री चंद्रपाल सिंह यादव, पोशाकी लाल शर्मा, राजवीर यादव, चमेली देवी, कुंती, मुन्नी देवी, मिथिलेश, रामदास, संतोष वर्मा आदि थे।
रामलीला मैदान में भजन संध्या 10 को
काशीपुर। श्री रामलीला कमेटी के प्रधान प्रबंधक महेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि 10 अक्तूबर को श्रीरामलीला मैदान में समिति की ओर से एक शाम श्री राधा-बिहारी के नाम भजन आयोजित होगा। वृंदावन धाम के विश्वविख्यात भजन गायक बाबा रसिक दास पागल और बाबा चित्रविचित्र महाराज राधा-कृष्ण के भजनों का गुणगान करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम सात बजे से होगा।े

शबरी आश्रम में पहुंचे भगवान राम, खाए जूठे बेर
खटीमा। नगर के सिद्धेश्वर शिव मंदिर कमेटी की रामलीला मंचन के सप्तम दिवस शबरी आश्रम में भगवान राम का आना, राम-सुग्रीव की मित्रता की लीला का मंचन किया गया। इसके साथ ही बाली वध, सुग्रीव का राज तिलक, सीता की खोज, हनुमान का अशोक वाटिका में सीता से मिलना, अक्षय कुमार वध और लंका दहन के दृश्यों का भी मंचन हुआ। संचालन भुवन भट्ट ने किया। वहां ईस्टर फैक्ट्री के एचआर हेड अजय मेहता, सौरभ ओझा, बीएस यादव, आरके शर्मा, मनोज चमोली, एड. सौरभ ओझा, एड. केडी भट्ट, हरीश जोशी, दयाकृष्ण जोशी, नवीन जोशी, श्याम तिवारी आदि थे। इधर, शिव रामलीला कमेटी चकरपुर की रामलीला में सातवें दिन सीता हरण, राम विलाप, शबरी आश्रम, राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध, सुग्रीव का राज तिलक और सीता की खोज के दृश्यों का मंचन हुआ। वहां सुरेश चंद राजा, हरगोविंद उप्रेती, जीवन पोखरिया, हिमांशु बिष्ट, पदम सामंत, गोपाल सिंह दिगारी, सुधीर वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed