फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Guldar's walk caught on CCTV camera

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई गुलदार की चहलकदमी

Sun, 17 Apr 2022 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Guldar's walk caught on CCTV camera
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर तिलवाड़ा के समीप रात को चहलकदमी करता हुआ गुलदार। - फोटो : RUDRAPRYAG
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर तिलवाड़ा पुलिस चौकी के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे में गुलदार की चहलकदमी कैद हुई है। साथ ही रात को गश्त कर रहे पुलिस दल को भी हाईवे पर गुलदार दिखा। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार रात लगभग 11 बजे पुलिस टीम हाईवे पर बाजार के दोनों तरफ एक-दो किमी क्षेत्र में गश्त कर रही थी कि इसी दौरान टीम को हाईवे से गुजरता गुलदार दिखाई दिया। वाहन में सवार पुलिस जवानों ने गुलदार को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। इतने में गुलदार सड़क के ऊपरी तरफ से तेजी से दौड़ते हुए नीचे लगे क्रश बैरियर को पार कर खाई की तरफ चला गया। दूसरी तरफ पुलिस चौकी के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे में भी गुलदार की चहलकदमी कैद हुई है। गुलदार की धमक से स्थानीय लोगों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed