फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Guldar narrowly survived the attack, four women

गुलदार के हमले में बाल-बाल बची चार महिलाएं

Sun, 27 Mar 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग Updated Sun, 27 Mar 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन

बसुकेदार तहसील के सिनघाटा गांव में घास के लिए जंगल गई चार महिलाएं गुलदार के हमले में बाल-बाल बचीं। महिलाओं ने किसी तरह भागकर जान बचाई। उन्होंने वन विभाग से मौके पर पिंजरा लगाने की मांग की है।

विज्ञापन


 सिनघाटा गांव की फातिमा बेगम, साहिरा बेगम, गुड्डी सहित चार महिलाएं शनिवार शाम चार बजे मवेशियों के लिए चारापत्ती लाने गांव से करीब 200 मीटर दूर जंगल गई थीं। वे एक ही स्थान पर घास काट रही थीं कि तभी झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने उनके ऊपर से छलांग लगा दी। यह देख महिलाएं जोर-जोर से चिल्लाते हुए गांव की तरफ भागीं और घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान उमेद सिंह, इशाक अहमद, कमरुद्दीन अहमद, संतोष नेगी, हर्ष प्रीतम, मोहन सिंह आदि का कहना है कि एक पखवाड़े से गुलदार दोपहर बाद गांव के निकट धमक रहा है, जिससे खतरा बना हुआ है। पांच मार्च को गुलदार ने गांव की एक बालिका को घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 मार्च को एक गुलदार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया लेकिन तब से दूसरा गुलदार सक्रिय बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से पुन: पिंजरा लगाने की मांग की है। इधर, रेंजर एमएस नेगी ने बताया कि घटना के बारे में उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed