फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Guldar and cub found dead.

गुलदार और शावक मृत मिले

Tue, 14 Feb 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जखोली (रुद्रप्रयाग) / पौड़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, जखोली (रुद्रप्रयाग) / पौड़ी Updated Tue, 14 Feb 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
Guldar and cub found dead.
गुलदार

यहां घौड़ीखाल के पास कमेड़ा गांव में गुलदार का शावक और रुद्रप्रयाग जिले के जखोली गांव में गुलदार मृत मिला है। पौड़ी में वन क्षेत्राधिकारी आशीष डिमरी ने बताया कि शावक की मौत निमोनिया के कारण हुई है।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शावक को जला दिया गया। शावक बहुत कमजोर था। उधर, जखोली गांव में ग्रामीणों को जखोली-मयाली मोटरमार्ग के पास एक गुलदार का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी एमएस नेगी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। मंगलवार को चिकित्सकीय दल ने मृत गुलदार का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद मृत गुलदार को रेंज कार्यालय से कुछ दूरी पर जला दिया गया।
विज्ञापन


रेंजर नेगी ने बताया कि गुलदार पर चोट के निशान नहीं पाए गए। मृत नर गुलदार की उम्र करीब पांच वर्ष थी। प्रथम दृष्टया मौत की वजह ठंड बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed