फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Guest teacher sitting on dharna in CEO office

सीईओ कार्यालय में धरने पर बैठे अतिथि शिक्षक

Mon, 13 Sep 2021 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Guest teacher sitting on dharna in CEO office
माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ ने अतिथि शिक्षकों के पदों को रिक्त न मानते हुए उनका भविष्य सुरक्षित करने और मूल जिलों में नियुक्ति की मांग को लेकर मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने मांगपूर्ति न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी देते हुए निदेशालय व सचिवालय के घेराव की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

सोमवार को संघ के जिलाध्यक्ष आशीष जोशी के नेतृत्व में जिले में तैनात सभी अतिथि शिक्षक जिला मुख्यालय में सीईओ कार्यालय में एकत्रित हुए। उन्होंने विभाग के माध्यम से प्रदेश सरकार से अतिथि शिक्षकों के पदों को रिक्त न मानने और उनका भविष्य सुरक्षित करने की मांग की। साथ ही मुख्य शिक्षाधिकारी चित्रानंद काला को ज्ञापन भी सौंपा। इसके बाद अतिथि शिक्षकों ने बैठक आयोजित की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में माध्यमिक स्कूलों में एलटी व प्रवक्ता संवर्ग में अतिथि शिक्षकों की तैनाती की गई थी। अतिथि शिक्षकों की तैनाती के बाद से विद्यालयों में पठन-पाठन व्यवस्था में सुधार हुआ है। बावजूद इसके सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। इस मौके पर संरक्षक भरत नेगी, महिला उपाध्यक्ष बीना किमोठी, वासुदेव भट्ट, जिला महांत्री चैन सिंह पंवार, मीडिया प्रभारी विनय जगवाण ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में जिले में तैनात दो सौ से अधिक अतिथि शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed