फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Grand welcome of mother Nanda's folk caste in Nanihal

मां नंदा की लोकजात का ननिहाल में भव्य स्वागत

Tue, 19 Oct 2021 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Grand welcome of mother Nanda's folk caste in Nanihal
तुंगनाथ घाटी के सारी गांव में मां नंदा की लोकजात के तहत बगड्वाल नृत्य के दौरान ध्याण को आशीर्वाद ? - फोटो : RUDRAPRYAG
तुंगनाथ घाटी की छह ग्राम पंचायतों की आराध्य मां भगवती नंदा की लोकजात का मामा मैती गांव (ननिहाल) में भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने आराध्य को सामूहिक अर्घ्य लगाया। साथ ही पूजा-अर्चना व दर्शन कर आशीर्वाद भी मांगा। बुधवार को आराध्य भगवती अपनी ससुराल मक्कूमठ गांव के लिए विदा हो जाएंगी।
विज्ञापन

मंगलवार को सारी गांव में मां नंदा देवी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। मामा मैतियों द्वारा देवी को फल, फूल, शृंगार सामग्री भेंट की गई। इस दौरान नंदा ने अपने ननिहाल के भक्तों की कुशलक्षेम भी पूछी। इससे पूर्व बीते सोमवार को सारी गांव के ग्रामीण ढोल-दमाऊं व अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ दैड़ा गांव पहुंचे थे। वहां, से मां भगवती की नंदा लोकजात को जागरों व मांगलों के साथ गांव लाया गया। जहां पर पंचायती चौकी पर ग्रामीणों ने आराध्य का परंपरानुसार स्वागत करते हुए सामूहिक अर्घ्य लगाया। गांव में मुरली सिंह व रघुवीर सिंह ने जागर व मांगल के साथ मां नंदा का आह्वान किया और उनके बचपन से लेकर विवाह तक की कथाओं का वर्णन किया। मौके पर नंदा का बगडूवाल नृत्य व नंदा कौथिग का भी आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों भक्त शामिल हुए। ग्रामीण गजपाल सिंह भट्ट बताते हैं कि प्रतिवर्ष तुंगनाथ घाटी के छह गांवों के द्वारा मां नंदा की लोकजात मनाई जाती है। सात दिवसीय लोकजात यात्रा में देवी मां अपने मैती गांव कांडा, हुड्डू, उषाड़ा, दैड़ा और सारी गांव का भ्रमण करते हुए घर-घर जाकर अपने भक्तों व ध्याणियों की कुशलक्षेम पूछती हैं। आठवें दिन देवी भगवती नंदा देवी अपनी ससुराल मक्कूमठ विदा होती है। यह यात्रा सदियों से चली आ रही है। ग्राम प्रधान योंगेंद्र सिंह नेगी, कुंवर सिंह बजवाल, प्रदीप सिंह, देवेंद्र बजवाल का कहना है कि कुरूड़ से वेदनी तक आयोजित होने वाली प्रतिवर्ष नंदा लोकजात की तर्ज पर तुंगनाथ घाटी की नंदा लोकजात का प्रचार-प्रसार कर इसे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देने के लिए काम किए जाएंगे। आगामी वर्ष में इस यात्रा को भव्य रूप से आयोजित कर विशेष अनुष्ठान भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed