फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   GIC Ponthi Intermediate Exam Result 100%

जीआईसी पौंठी का इंटरमिडिएट परीक्षाफल शत-प्रतिशत

Wed, 08 Jun 2022 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
GIC Ponthi Intermediate Exam Result 100%
जखोली विकासखंड के दूरस्थ राजकीय इंटर कॉलेज पौंठी का इंटरमीडिएट का परीक्षाफल शत-प्रतिशत व हाईस्कूल में 90.24 प्रतिशत रहा है। इंटर में अंकिता राणा ने सर्वाधिक 84 फीसदी अंक अर्जित किए।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में हाईस्कूल से इंटर स्तर पर उच्चीकृत जीआईसी पौंठी का संचालन सिर्फ छह सहायक शिक्षकों के सहारे हो रहा है। बावजूद पठन-पाठन व शिक्षणेतर गतिविधियों में विद्यालय का प्रदर्शन सराहनीय है। इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में प्रवक्ता संवर्ग के पीसीएम (भौतिकी, रसायन व गणित) में तीनों पद खाली पड़े हैं। ऐसे में एलटी में तैनात शिक्षक पीयूष शर्मा, लक्ष्मी सजवाण, दीपेंद्र नेगी, पीएस राणा, व्यायाम में अतिथि शिक्षक महेश कुमार व राजकुमार तोमर ने इंटरमीडिएट पीसीएम व कला वर्ग के छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराई। इंटर विज्ञान वर्ग में 12 परीक्षार्थियों में अंजली, करिश्मा, शालिनी, निशा, अदिति व संजना ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है।
विज्ञापन

अंजली को मेरिट में मिला 25वां स्थान
आभा देवी सरस्वती विद्या मंदिर सुमाड़ी-भरदार की छात्रा अंजली भट्ट ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की मेरिट में 25वां स्थान प्राप्त किया है। छात्रा के पिता विजय भट्ट प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं, जबकि माता ममता भट्ट शिशु मंदिर में अध्यापिका है। छात्रा का कहना है कि वह सिविल सर्विसेज में जाकर देश सेवा करना चाहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed