{"_id":"58249a714f1c1bf47eb3a3c8","slug":"gic-personal-project-leader-tilak-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में जीआईसी तिलकनगर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में जीआईसी तिलकनगर अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Thu, 10 Nov 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
programme
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव के व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में जीआईसी तिलकनगर व टीम प्रोजेक्ट में जीआईसी अगस्त्यमुनि अव्वल रहा। विज्ञान ड्रामा में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बष्टी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में तीनों ब्लॉकों में 15 माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
जीआईसी रुद्रप्रयाग में आयोजित प्रतियोगिता का अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह ने किया। कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास में सहायक होती हैं। उप जिलाधिकारी सदर व मुक्ता मिश्र ने कहा कि छात्र जीवन में मिले अवसरों का बेहतर लाभ लेना चाहिए। जिला परियोजनाधिकारी एलएस दानू ने प्रतियोगिता के बारे में बताया। विज्ञान महोत्सव जूनियर वर्ग में मॉडल प्रतियोगिता में स्वास्थ्य में जीआईसी मनसूना ने प्रथम, जीआईसी घिमतोली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
परिवहन व संचार में हाईस्कूल कालीमठ प्रथम व जीआईसी रुद्रप्रयाग द्वितीय रहे, संसाधनों में नवाचार में जीआईसी कोठगी ने बाजी मारी। सीनियर वर्ग के के स्वास्थ्य में जीआईसी बसुकेदार, उद्योग में जीआईसी घिमतोली, परिवहन व संचार में जीआईसी लमगौंडी, खाद्य एवं खाद्य सुरक्षा में नवाचार में जीआईसी बुडना और दैनिक जीवन में गणितीय समाधान में जीआईसी घिमतोली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
इस मौके पर जीजीआईसी की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। दानू ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमें अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, निर्णायक मंडल सहित विद्यालय स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।