फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   GIC Maykoti will be known by the name of Shyam Vashishtha Shastri

Rudraprayag News: श्याम वशिष्ट शास्त्री के नाम से जाना जाएगा जीआईसी मयकोटी

Sat, 03 Feb 2024 05:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
GIC Maykoti will be known by the name of Shyam Vashishtha Shastri
रुद्रप्रयाग। तल्लानागपुर के राजकीय इंटर कॉलेज जवाहरनगर मयकोटी का नाम अब श्याम वशिष्ट शास्त्री राजकीय इंटर कॉलेज मयकोटी होगा। सीएम की घोषणा के बाद नाम परिवर्तन को लेकर शासनादेश भी जारी हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के द्वारा लंबे समय से राजकीय इंटर कॉलेज का नाम संस्थापक श्याम वशिष्ट शास्त्री के नाम पर करने की मांग की जा रही थी। ग्राम प्रधान अमित प्रदाली ने जिला प्रभारी मंत्री व कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत के माध्यम से इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा था। बीते 28 जनवरी को सीएम ने अगस्त्यमुनि भ्रमण के दौरान जीआईसी मयकोटी का नाम संस्थापक स्व. श्याम वशिष्ट शास्त्री के नाम से करने की घोषणा की। इधर, ग्राम प्रधान ने कहा कि सीएम की घोषणा के बाद से क्षेत्रीय जनता में खुशी की लहर है। बताया कि वर्ष 1948 में श्याम वशिष्ट शास्त्री ने चंदा एकत्र कर 15 अगस्त 1948 को जवाहर नगर मयकोटी में जूनियर हाईस्कूल की स्थापना की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed