फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   GIC Kothagi won the title of cricket competition

जीआईसी कोठगी ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

Wed, 20 Jan 2021 09:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
GIC Kothagi won the title of cricket competition
तल्लानागपुर पट्टी के क्वीली गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीआईसी कोठगी की टीम ने चोपड़ा गांव की टीम को पराजित कर अपने नाम किया। विजेता टीम के सूरज बुटोला को मैन ऑफ द मैच व विवेक को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चोपड़ा की टीम ने निर्धारित ओवर में 83 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीआईसी कोठगी की टीम ने आसानी से जरूरी रन बनाते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपये नकद व ट्राफी भेंट की गई। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उक्रांद नेता मोहित डिमरी, पूर्व ग्राम प्रधान बीरेंद्र सिंह नेगी, वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता पूर्णानंद पुरोहित ने दोनों टीमों को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद, उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार, अनदीप नेगी, भगत चौहान, सुबोध पुरोहित, एमपी पुरोहित, रजनीश भिलंगवाल, प्रमोद चंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed