फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   GIC Basukedar dominates Sanskrit competition

Rudraprayag News: संस्कृत प्रतियोगिता में जीआईसी बसुकेदार का दबदबा

Thu, 27 Nov 2025 06:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 27 Nov 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
GIC Basukedar dominates Sanskrit competition
जनपद स्तरीय वरिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में आयोजित जनपद स्तरीय वरिष्ठ वर्ग संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत और एसएमसी अध्यक्ष पार्वती गोस्वामी ने किया। इस दौरान संस्कृत प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज बसुकेदार का दबदबा रहा।
इस दौरान संस्कृत सहायक निदेशक मंशाराम मैन्दुली, जनपद संयोजक शशि प्रसाद पुरोहित और सह-संयोजक प्रकाश पांडे ने संस्कृत भाषा के संरक्षण और दैनिक उपयोग पर जोर दिया। राजकीय इंटर कॉलेज बसुकेदार ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आशुभाषण, वाद-विवाद और संस्कृत नाटक तीनों श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त, विद्यालय ने समूह गान प्रतियोगिता में भी द्वितीय स्थान हासिल किया। समूह गान में संस्कृत महाविद्यालय रुद्रप्रयाग, समूह नृत्य में राजकीय इंटर कॉलेज जयंती कोठियाड़ा, श्लोक उच्चारण में कुमारी सृष्टि, राजकीय इंटर कॉलेज तिलक नगर प्रथम रहे। कार्यक्रम का संचालन सच्चिदानंद सेमवाल और गंगाराम सकलानी ने किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी परमेंद्र सिंह बिष्ट और नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने संयुक्त रूप से सभी विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन



सक्रिय समिति विद्यालय परिवर्तन की आधारशिला
रुद्रप्रयाग। संकुल संसाधन केंद्र तिलवाड़ा में विद्यालय प्रबंधन समिति की तीन दिवसीय कार्यशाला बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई। समापन सत्र में संदर्भदाता और राप्रावि तोलब के प्रधानाध्यापक विद्या दत्त चमोला ने कहा कि एसएमसी विद्यालय के भौतिक विकास, शैक्षिक गुणवत्ता और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत बनाने में केंद्रीय भूमिका निभाती है। एक सक्रिय समिति विद्यालय परिवर्तन की आधारशिला होती है। कार्यशाला के व्यवस्थापक सुमन बुटोला ने कहा कि प्रभावी विद्यालय संचालन के लिए प्रबंधन समितियों को तकनीकी ज्ञान एवं आधुनिक प्रबंधन पद्धतियों की समझ होना अनिवार्य है। संदर्भदाता गंभीर सिंह बुटोला ने एसएमसी एवं ग्राम शिक्षा समितियों के अधिकारों, कर्तव्यों की जानकारी दी। कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधान एवं समिति सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें दर्शनी देवी, राजेश्वरी राणा, धीरेंद्र सिंह भंडारी, लक्ष्मी बिष्ट, कुंवर गोस्वामी, मधुसूदन गोस्वामी, सुलोचना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed