फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Ghantakarna deity of Lostu met his beloved Baba Kedar

Rudraprayag News: 42 वर्ष बाद अपने आराध्य बाबा केदार से मिले लोस्तू के घंटाकर्ण देवता

Thu, 27 Apr 2023 11:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Ghantakarna deity of Lostu met his beloved Baba Kedar
42 वर्ष बाद टिहरी जनपद के लोस्तू पट्टी के 28 गांवों के आराध्य भगवान घंटाकर्ण घंडियाल देवता देव निशाण व भक्तों के जयकारों के साथ केदारनाथ पहुंचे। जहां उन्होंने अपने आराध्य बाबा केदार के दर्शन किए। इस मौके पर पूरा क्षेत्र बाबा केदार व घंटाकर्ण देवता के जयकारों से गूंज उठा। देर शाम को रात्रि प्रवास के लिए घंटाकर्ण देवता त्रियुगीनाराण पहुंचे। यहां पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा भगवान व भक्तों का पौराणिक वाद्य यंत्रों के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भगवान घंटाकर्ण देवता अपने नौ देवी-देवताओं के निशाण व वाद्य यंत्रों के साथ बेस कैंप से दो किमी पैदल चलकर केदारनाथ मंदिर में पहुंचे। इस मौके पर देवप्रयाग विस के विधायक विनोद कंडारी भी मौजूद थे। यहां पर घंटाकर्ण देवता के रावल दिनेश प्रसाद जोशी ने विशेष पूजा-अर्चना की और देवता का आह्वान किया। इसके उपरांत देवता का निशाण लेकर रावल व अन्य भक्तजन केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे। जहां पर घंटाकर्ण देवता ने अपने आराध्य बाबा केदार के दर्शन किए। इस मौके पर गर्भगृह व मंदिर का सभामंडप जयकारों से गूंज उठा। रावल डीपी जोशी व केदारनाथ के मुख्य पुजारी शिव लिंग ने संयुक्त रूप से विशेष पूजा-अर्चना की और अन्य धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। आधा घंटे के बाद घंटाकर्ण व अन्य देवी-देवताओं के निशाण मंदिर से बाहर परिसर में पहुंंचे। सुबह 10 बजे पौराणिक वाद्य यंत्रों के साथ घंटाकर्ण देवता ने बाबा केदार से विदा ली और पैदल मार्ग से अपने मूल मंदिर के लिए प्रस्थान किया। बेस कैंप, रुद्रा प्वाइंट, लिनचोली, भीमबली, जंगलचट्टी, गौरीकुंड, सोनप्रयाग होते हुए रात्रि 9 बजे घंटाकर्ण देवता रात्रि प्रवास के लिए त्रियुगीनारायण पहुंचे। घंटाकर्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष सते सिंह भंडारी व महासचिव उमेद सिंह मेहरा ने बताया कि 42 वर्ष बाद भगवान घंटाकर्ण ने अपने आराध्य बाबा केदार के दर्शन किए हैं। लोस्तू से बीते 24 अप्रैल को देवता ने केदारनाथ के लिए प्रस्थान किया और विभिन्न गांवों से होते हुए बीते 26 अप्रैल को केदारनाथ बेस कैंप पहुंचे थे। इस मौके पर देवता के पश्वा सोबन सिंह कैंतुरा, राजेंद्र सिंह कैंतुरा, रामेश्वर बर्त्वाल, धर्म सिंह बर्त्वाल, विजेंद्र सिंह शामिल थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed