फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Get on the 'Aadhaar' line or go to work

आधार की लाइन में लगें या मजदूरी करने जाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Get on the 'Aadhaar' line or go to work
ADHAR_ - फोटो : ADHAR_25.jpg
रुद्रपुर। रुद्रपुर में आधार कार्ड न बनने से कई बच्चों को स्कूलों में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। अभिभावक आधार केंद्रों में चक्कर काट-काटकर थक गए हैं। लोगों का आरोप है कि आधार कार्ड सेंटरों में कार्यरत कई कर्मचारी ड्यूटी के प्रति लापरवाह हैं।
विज्ञापन

भदईपुरा में रहने वाले कई बच्चे आधार न बनने से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। अभिभावकों का आरोप है कि एक दिन में डाकघर और बैंकों में सिर्फ 30 से 40 आधार कार्ड बनाए जाते हैं। ऐसे में मेहनत मजदूरी करने वाले लोग लंबी लाइन में लगकर कैसे अपने बच्चों का आधार कार्ड बनवाए और उन्हें स्कूल भेजें।
विज्ञापन

बीएसएनएल कार्यालय में नहीं शुरू हुई सेवा
रुद्रपुर। नगर में आधार कार्ड बनवाने और उसमें त्रुटियों को दूर करने के लिए इंदिरा चौक स्थित एसबीआई और रुद्रपुर डाकघर तय जगहें हैं। यहां पर रोजाना चालीस ही आधार बन पाते हैं। लंबी लाइनों को देखते हुए यूआईडीएआई ने बीएसएनएल एक्सचेंज में भी आधार सेवा शुरू करने की पहल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन महीनों बाद भी आधार सेवा शुरू नहीं हो पाई। बीएसएनएल की वाणिज्य अधिकारी अर्चना श्रीवास्तव ने कहा कि स्टाफ की कमी के कारण और कर्मचारियों के वीआरएस के चक्कर से आधार सेवा शुरू नहीं हो पा रही है।
×××××××××
कई बार बैंक और डाकघरों के चक्कर काटे लेकिन कभी मशीन खराब होती है तो कभी सर्वर नहीं चलता, इन सब झमेलों के कारण आधार कार्ड की त्रुटियां दूर नहीं हो पाई हैं। - सद्दाम सैफी, दूधियानगर
×××
सेंटरों में बच्चों की अंगुलियां मैच नहीं होती तो कभी केंद्राें में सर्वर खराब रहता है। कभी मशीन ठीक नहीं रहती। छोटे बच्चे स्कूल जाने की जिद करते हैं। स्कूल में बिना आधार कार्ड के एडमिशन नहीं मिल रहा है। - लक्ष्मी, भदईपुरा
बच्चों के आधार कार्ड बनवाने में बहुत समस्या हो रही है। कभी सर्वर तो कभी मशीन खराब रहती है। एक दिन में केवल 30-40 आधार कार्ड बनते हैं। दिन में मजदूरी के लिए जाएं या आधार कार्ड की लाइन में लगें। ×प्रेम पाल, भदईपुरा

कार्ड में त्रुटियां ठीक करने के लिए एक बार गया था, उस समय फिंगर प्रिंट मैच नहीं हुआ। जब दूसरी बार गया तो लंबी लाइन देखकर लौट आया। तब से अभी तक आधार कार्ड की त्रुटियां ठीक नहीं करवा पाया हूं। -कुलदीप, भदईपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed