फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Gaurimai temple doors closed for winter

गौरीकुंड में गौरीमाई मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

Mon, 16 Nov 2020 08:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
Gaurimai temple doors closed for winter
सोमवार को विधि-विधान के साथ गौरीकुंड स्थित गौरीमाई मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद। गौरी माई की भ? - फोटो : RUDRAPRYAG
गौरीकुंड स्थित गौरीमाई मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए हैं। अब शीतकालीन छह माह की पूजा अर्चना गौरी गांव में होगी।
विज्ञापन

सोमवार को तेज बारिश के बीच विधि-विधान के साथ सुबह 10 बजे मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हुई। इस मौके पर आराध्य मां गौरी का श्रृंगार कर उन्हें भोग लगाया गया। इसके उपरांत अन्य धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए देवी की कंडी को तैयार किया गया। स्थानीय अरविंद गोस्वामी ने बताया कि दोपहर 12.30 बजे गौरीमाई के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए। ढोल-दमाऊं व पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ आराध्य की डोली अपराह्न तीन बजे गौरी गांव पहुंची। जहां पर ग्रामीणों ने आराध्य के दर्शन करते हुए भेंट अर्पित की। अब, छह माह तक गांव में ही गौरीमाई की पूजा-अर्चना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed