{"_id":"5d5970638ebc3e89a853d6a6","slug":"gaurikund-highway-remained-closed-all-day-due-to-landslides-landslides-rudrapryag-news-drn3167061155","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन, भूंधसाव के कारण दिनभर बंद रहा गौरीकुंड हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन, भूंधसाव के कारण दिनभर बंद रहा गौरीकुंड हाईवे
विज्ञापन
लगातार हो रही तेज बारिश से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग दिनभर बंद रहा। बांसवाड़ा, डोलिया मंदिर के समीप और जामू नर्सरी में हो हरे भूस्खलन से हाईवे पर मलबे के ढेर लगे हैं। प्रशासन के निर्देश पर यातायात को गंगानगर-बसुकेदार-गुप्तकाशी मोटर मार्ग पर डायवर्ट किया गया है, लेकिन मार्ग पर जगह-जगह कीचड़ से वाहनों के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं।
शनिवार रात्रि से बारिश के कारण राजमार्ग पर बांसवाड़ा में भारी भूस्खलन जारी रहा। वहीं, डोलिया मंदिर के समीप भूस्खलन व भूधंसाव से राजमार्ग अति संवेदनशील हो गया है। जामू नर्सरी के समीप भी रुक-रुककर मलबा गिरने से सड़क पर मलबे का ढेर लगा हुआ है। राजमार्ग पर अन्य कई जगहों पर भी पत्थर गिरते रहे, जिस कारण गुप्तकाशी से सोनप्रयाग के बीच भी यातायात दिनभर ठप रहा। इधर, रुद्रप्रयाग से तिलवाड़ा के बीच भी राजमार्ग भटवाड़ी सैंण में अति संवेदनशील बना हुआ है। यहां पर पहाड़ी से पत्थर गिरने के साथ ही सड़क का पुश्ता भी धंस रहा है, जिससे खतरा बना हुआ है। एनएच के ईई जेके त्रिपाठी ने बताया कि मौसम में सुधार होने पर ही अति संवेदनशील स्थानों पर सुधारीकरण कार्य हो पाएगा।
16 संपर्क मोटर मार्ग भी बंद
रुद्रप्रयाग। तिमली-मरोड़ा-किरोड़ा, गंगतल-डांगी-बैंजी, कोटखाल-जगतोली, खांकरा-छांतीखाल, छेनागाड़-बक्सीर, कांडई-कमोल्डी-मोलखाखाल, बांसवाड़ा-कणसिल-चंद्रनगर, गुप्तकाशी-कालीमठ-मक्कू-पलद्वाड़ी-भीरी-परकंडी, विजयनगर-पठालीधार, कणसिल-जाबरी, गुलाबराय-बौंठा-तूना, क्यार्क बैंड-पेलिंग और ऊखीमठ-मनसूना