फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Gang-rape, one marked

युवती से सामूहिक दुष्कर्म, एक चिह्नित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Gang-rape, one marked
रुद्रपुर। गंगापुर क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से उसके एक परिचित और तीन अन्य युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामले सामने आया है। तीन दिन बाद युवती के परिजनों द्वारा पुलिस को मामले की सूचना दी गई। युवती की निशानदेही पर पुलिस ने एक युवक को चिह्नित कर लिया है जबकि अन्य तीन की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व क्षेत्र निवासी एक युवती को उसके परिचित युवक ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया। युवती के पहुंचने पर परिचित के साथ तीन अन्य युवक भी वहां थे। आरोप है कि चारों युवकों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। युवकों के चंगुल से छूटने के बाद घर पहुंची युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो परिजन पुलिस के पास पहुंचे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले युवकों में से एक युवक गदरपुर थाना क्षेत्र का और तीन युवक रुद्रपुर पहाड़गंज क्षेत्र के रहने वाले हैं। युवती की निशानदेही पर पुलिस ने गदरपुर के युवक को चिह्नित भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिह्नित युवक की धरपकड़ के लिए दबिश देने के साथ ही पुलिस वारदात में शामिल उसके अन्य तीन साथियों को भी चिह्नित करने के लिए सुरागकशी में जुटी है। सूत्रों के अनुसार युवती के परिजन डर से कार्रवाई नहीं चाह रहे है। वहीं पुलिस प्रशासन मामला गंभीर मानते हुए गोपनीय तरीके से अपनी जांच में जुटा है। माना जा रहा है कि दो दिन के भीतर पुलिस मामले का बड़ा खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed