फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Frequent traffic jams in Mayali market

Rudraprayag News: मयाली बाजार में बार-बार लग रहा जाम

Wed, 15 Apr 2026 04:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 15 Apr 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
Frequent traffic jams in Mayali market
फोटो
विज्ञापन

जखोली। ब्लॉक के प्रमुख व्यापारिक केंद्र व चारधाम यात्रा के पड़ाव मयाली में लोग जाम परेशान हैं। लस्या, बांगर, सिलगढ़ और बड़मा जैसी चार प्रमुख पट्टियों का यह मुख्य बाजार और आवागमन का पड़ाव स्थल है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों का दबाव रहता है। मुख्य बाजार के दोनों ओर अवैध पार्किंग और सड़क पर अतिक्रमण के कारण घंटों जाम लगा रहता है।

ऊपरी बाजार में जखोली मोड़ पर लोनिवि का पुश्ता पिछले तीन वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ा है। वहीं सड़क संकरी होने के कारण मोड़ पर एक समय में केवल एक ही वाहन गुजर पाता है। यहां पार्किंग की सुविधा है मगर पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन और सुरक्षा दीवार न होने के कारण चालक वहां वाहन खड़ा करने से कतराते हैं। वर्तमान में यहां दो होमगार्ड के जवान तैनात हैं जो यातायात दबाव को संभालने के लिए कम हैं। राज्य आंदोलनकारी सुरेंद्र दत्त सकलानी, जगदंबा प्रसाद, मुकेश पंत और वासुदेव टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष हरीश सिंह पुंडीर ने प्रशासन से मयाली में स्थायी ट्रैफिक पुलिस की तैनाती करने और बेतरतीब वाहन खड़े करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed