फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Fraud on the name of the helicopter ticket

हेली टिकट धोखाधड़ी में पुलिस ने ट्रेवल एजेंसी स्वामी को किया गिरफ्तार

Wed, 17 Jul 2019 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
Fraud on the name of the helicopter ticket
धोखाधड़ी में ट्रेवल एजेंसी स्वामी गिरफ्तार
विज्ञापन

यूपी के पांच यात्रियों को नहीं दिए हेली टिकट
हरिद्वार में होटल मैनेजर के पद पर काम कर रहा था आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में हेली टिकट दिलाने के नाम पर उत्तर प्रदेश के पांच यात्रियों से धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने एक ट्रेवल एजेंसी के स्वामी को गिरफ्तार किया है। वह हरिद्वार के एक होटल में मैनेजर के पद पर काम कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक थाना गुप्तकाशी में विगत 6 जुलाई को हेलीकाप्टर टिकट की धोखाधड़ी के मामले में उत्तर प्रदेश के कासगंज निवासी रोहित चतुर्वेदी ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि ऋषिकेश की एक्सप्लोर इंडिया डेस्टिनेशन ट्रेवलिंग एजेंसी द्वारा 10 यात्रियों से दो धामों की यात्रा के दौरान रहने, खाने पीने और हेली टिकट की व्यवस्था के लिए कुल 79000 रुपये लिए गए थे। एजेंसी ने यात्रियों को पांच हेली टिकट उपलब्ध कराने की बात कही थी, लेकिन यात्रियों को केदारघाटी पहुंचने पर एक भी हेली टिकट नहीं दिया गया और न ही चुकाई गई धनराशि लौटाई गई। होटल की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं थी। इस संबंध में उन्होंने जब ट्रेवलिंग एजेंसी से बात की, तो वे टालमटोल ही करते रहे। यात्रियों की शिकायत पर गुप्तकाशी थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी ट्रेवलिंग एजेंसी के मालिक तरुण कुमार पाठक निवासी सोमेश्वर नगर ऋषिकेश को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वहां एक होटल में मैनेजर के पद पर काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed