{"_id":"5d6ac4828ebc3e01557e5700","slug":"fraud-in-the-name-of-job-rudrapur-news-hld354982043","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी लगाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। फर्जी आर्मी अफसर बनकर रुद्रपुर मेें रह रहे आरोपी को मध्य प्रदेश की पुलिस गिरफ्तार कर ले गई। आरोप है कि वह सैकड़ों लोगों को नौकरी लगाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने के आरोप में वांछित था, जो रुद्रपुर में छुपकर लोगों को ठगने की साजिश रच रहा था।
कोतवाली पुलिस के अनुसार कुछ समय पूर्व मध्य प्रदेश के जिला नरसिंहपुर थाना स्टेशनगंज निवासी अनंतराम जिवारेकर पर वहां के कुछ लोगों ने ठगी का आरोप लगाया था। एमपी पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि अनंतराम ने सैकड़ों लोगों को सरकारी विभागों में नौकरी लगाने का झांसा देकर उनसे करोड़ों रुपये की ठगी की थी। अनंतराम के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद वह एमपी से फरार हो गया था। एमपी पुलिस ने अनंतराम की धरपकड़ के लिए कई राज्यों की पुलिस के साथ ही यूएसनगर जिला पुलिस से भी संपर्क साधा।
बीते शुक्रवार रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को कुछ लोगों ने गदरपुर रोड स्थित सिटी वन कॉलोनी में एक संदिग्ध युवक के रहने की सूचना दी, जो खुद का आर्मी का अफसर बताता था। कोतवाली पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और एमपी पुलिस के वांछित अनंतराम की डिटेल से भी उसका मिलान किया, जिसमें उसके अनंतराम होने की पुष्टि हुई। इसके आधार पर पुलिस को अनंतराम को गिरफ्तार कर एमपी पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
एसएसआई भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि अनंतराम ठगी के मामले में एमपी पुलिस का वांछित था शनिवार को एमपी पुलिस के रुद्रपुर पहुंचने पर अनंतराम को कोर्ट में पेश करने के बाद एमपी पुलिस के सुपुर्द किया गया है।