फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Four of the injured victims of car

कार की चपेट में आने से चार घायल

Sun, 29 May 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sun, 29 May 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
 मद्महेश्वर घाटी के उनियाणा गांव के समीप अनियंत्रित कार की चपेट में आने से चार ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को हेलीकाप्टर से जौलीग्रांट भेजा गया है। इधर, मामूली रूप से घायल वाहन चालक को राजस्व पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


रविवार को ऊखीमठ से रांसी जा रही कार उनियाणा गांव के समीप अनियंत्रित होकर चार लोगों और एक मोटर साइकिल को रौंदते हुए सड़क से 15 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। इस हादसे में बुरूवा गांव निवासी कुंवर सिंह धिरवाण सहित उनियाणा गांव के यशपाल सिंह पंवार,  पुष्कर सिंह, और इंद्र सिंह पंवार गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वीर सिंह को भी मामूली चोंटे आई हैं।
विज्ञापन


सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक मनोज असवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल निजी वाहनों से स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने कुंवर सिंह, यशपाल सिंह और पुष्कर सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर भेजने को कहा। प्रशासन व स्थानीय युवाओं के प्रयास से देहरादून से दो हेलीकाप्टर ऊखीमठ पहुंचे, जिससे तीनों घायलों को जौलीग्रांट अस्पताल भेजा गया। राजस्व उप निरीक्षक असवाल ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। अस्पताल में मेडिकल भी कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत
गुप्तकाशी। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामपुर के समीप एक मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

शनिवार रात को मोटरसाइकिल से सोनप्रयाग के लिए जा रहे राकेश सिंह (35) पुत्र प्रेम सिंह निवासी न्यालसू में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोननप्रयाग थानाध्यक्ष सुबोध ममगाई ने बताया कि बाइक सवार ने हेलमेट पहना था। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed