{"_id":"5f22e9998ebc3e63c45c2b8e","slug":"four-new-corona-cases-in-rudraprayag-a-total-of-74-were-infected-rudrapryag-news-drn351653450","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग में कोरोना के चार नए मामले, कुल संक्रमित हुए 74","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग में कोरोना के चार नए मामले, कुल संक्रमित हुए 74
विज्ञापन
जनपद में कोरोना के चार और मामले आ गए हैं। सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने कोटेश्वर स्थित माधवाश्रम अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है। अब, जिले में संक्रमितों की संख्या 74 हो गई है, जिसमें 66 ठीक होकर घरों को जा चुके हैं। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। वहीं सात केस एक्टिव हैं।
बीते बुधवार देर शाम को गुप्तकाशी क्षेत्र की एक महिला विश्वनाथ बस से यहां पहुंची थी। इस दौरान बस में अन्य नौ लोग भी सवार थे। महिला एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाई गई। जबकि अन्य लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं। इस दौरान बस को भी रोक दिया गया। दूसरी तरफ दुबई व कतर से जिले में पहुंचे 35 वर्षीय व 26 वर्षीय दो युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये दोनों 23 जुलाई को दिल्ली से टैक्सी बुक कर जिले में पहुंचे थे। प्रशासन द्वारा उन्हें जिला मुख्यालय में ही संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। जबकि 26 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट बीते 29 जुलाई की रात्रि को मिली है, जो पॉजिटिव आई है। ये दोनों युवक अगस्त्यमुनि व जखोली ब्लॉक हैं। इसके अलावा एक 49 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रिमित मिला है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा चारों संक्रमितों को कोटेश्वर स्थित कोविड-19 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। सीएमओ डा. बीपी शुक्ला ने बताया कि संक्रमितों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। साथ ही इन लोगों के ट्रेवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। बताया जिले से प्रतिदिन सैंपल कोरोना जांच के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर भेजे जा रहे हैं।