{"_id":"5f2d8ab58ebc3e3cbe1c30bb","slug":"four-corona-positives-including-district-earth-number-officer-rudrapryag-news-drn3524758114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अर्थ संख्या अधिकारी समेत चार कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अर्थ संख्या अधिकारी समेत चार कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। विकास भवन में अर्थ एवं संख्या अधिकारी समेत जिले में कोरोना के चार पॉजिटिव केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को माधवाश्रम अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। इस दौरान विकास भवन बंद कर सैनिटाइज करया गया। अर्थ एवं संख्या विभाग के सभी कर्मचारियों के सैंपल जांच के लिए भेज गए हैं। पांच दिन बाद बाद इन कर्मचारियों की सैंपलिंग ली जाएगी।
52 वर्षीय अर्थ एवं संख्या अधिकारी 5 अगस्त को देहरादून से जिला मुख्यालय पहुंचे थे। यहां उनका एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें वे संक्रमित मिले। जबकि अगस्त्यमुनि ब्लॉक का 36 वर्षीय युवक 31 जुलाई को दिल्ली से जिले में आया था। उसे संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। वहीं, युवक के दोनों मित्रों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 15 जुलाई को बिहार से लौटा 27 वर्षीय युवक क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद संक्रमित मिला। इसके अलावा देहरादून से लौटा 33 वर्षीय युवक भी एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीपी शुक्ला ने बताया कि सभी संक्रमितों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी मनवेंद्र कौर ने बताया कि कार्यालय को एक दिन के लिए बंद रखा है। रुद्रप्रयाग में संक्रमितों की संख्या 92 पहुंच गई है।
जिले से बाहर जाकर लौटने वाले अफसरों को दिखानी होगी कोरोना जांच रिपोर्ट
रुद्रप्रयाग। श्रीनगर, गौचर और कर्णप्रयाग से रुद्रप्रयाग जिले में आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को अब मुख्यालय में ही रहने के आदेश डीएम वंदना सिंह ने जारी किए हैं। मुख्य विकास अधिकारी मनवेंद्र कौर ने बताया कि कोरोना संक्रमण स्थानीय स्तर पर भी बढ़ने लगा है। इसको देखते हुए ये अधिकारी-कर्मचारी कोरोना की स्थिति सामान्य होने तक जिले में ही रहेंगे। वहीं जिले से काम से बाहर जाकर लौटने वाले सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को अपनी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट दिखानी होगी। तभी वे लौटकर अपना कार्य संभार सकेंगे। बिना जांच रिपोर्ट के किसी को भी कार्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
मींग गदेरा में व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें
नारायणबगड। कोरोना संक्रमण के डर से शुक्रवार को मींग गदेरा के व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं। बृहस्पतिवार को एक मजदूर कोरोना संक्रमित मिला था, जिसके बाद बाजार बंद रखने का फैसला लिया गया। व्यापार संघ अध्यक्ष रमेश सती, रघुवीर, हीरा, सोहन, जयवीर, देवेंद्र , दीपेंद्र, जयदीप, हरपाल, महेंद्र ने बाजार को सैनिटाइज कराने की मांग की। नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव ने कहा कि पीएचसी के डॉक्टर व बीआरओ के संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा और सतर्कता बरतने के निर्देश दे दिए हैं। वहीं कर्णप्रयाग में अपर बाजार स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक शुक्रवार को बंद रहा। बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव मिला व्यक्ति हाल ही में बैंक गया था, जिसके बाद एहतियातन बैंक को बंद रखा गया।
संक्रमित नर्स के घर काम करने वाली महिला समेत पांच संक्रमित
दुर्गापुर से लेकर मोटाढांक तक के बाजार एक सप्ताह रखेंगे बंद
कोटद्वार। शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों के पांच नए मामले सामने आए हैं। इस पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भाबर के पदमपुर मोटाढांक और गोरखपुर क्षेत्र में दो माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिए हैं।
शुक्रवार को बेस अस्पताल कोटद्वार की कोरोना संक्रमित एक नर्स के घर में काम करने वाली महिला संक्रमित मिली। स्वास्थ्य विभाग ने कुछ दिन पूर्व उसका सैंपल जांच के लिए भेजा था, उसकी रिपोर्ट शुक्रवार को मिली। उसे बेस अस्पताल में भर्ती कर दिया है। वहीं कोटद्वार भाबर में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए दो महिलाओं समेत चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ पौड़ी मनोज बहुखंडी ने बताया कि जिले में 55 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। कोटद्वार भाबर में संक्रमण बढ़ते पर एसडीएम योगेश मेहरा ने गोरखपुर और पदमपुर क्षेत्र में दो माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाते हुए बैरिकेडिंग करा दी है। वहीं मोटाढांक के पार्षद सौरव नौडियाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए व्यापारियों ने दुर्गापुर से लेकर मोटाढांक तक के सभी बाजारों को एक सप्ताह के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। ब्यूरो
टिहरी : 11 स्थानीय लोग कोरोना संक्रमित
नई टिहरी। जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को टिहरी में 11 नए लोग कोरोना संक्रमित मिले, जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 578 हो गई है। प्रतापनगर के एक गांव में एक कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशासन ने गांव में सैंपलिंग करवाई।
जिले के नरेंद्रनगर ब्लॉक में 10 और प्रतापनगर में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी 11 संक्रमित स्थानीय हैं, जिन्हें कोविड केयर सेंटर सुरसिंगधार में आइसोलेट किया है। जिले में कोरोना के अब 60 एक्टिव केस हैं। डीएम मंगेश घिल्डियाल और एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने मुनिकीरेती नगर पालिका के वार्ड-5 में बनाए गए कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रतापनगर के एक गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशासन ने गांव और निकटवर्ती क्षेत्र में रह रहे लोगों की सैंपलिंग करवाई है। साथ ही गांव में सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव भी कराया। संवाद।