फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Forest department imposed camera trap to monitor leopard

तेंदुए की निगरानी के लिए वन विभाग ने लगाया कैमरा ट्रैप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Forest department imposed camera trap to monitor leopard
शांतिपुरी नंबर तीन में एक पेड़ में कैमरा ट्रेप लगाते वनकर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
शांतिपुरी। क्षेत्र में तेंदुआ की दस्तक ने लोगों की नींद उड़ा दी है। वनकर्मी जहां सुरक्षा को लेकर गश्त कर रहे हैं, वहीं एक बार फिर से तेंदुआ नगला बाईपास में देखा गया। तेंदुआ ने एक कुत्ते को भी मार दिया। वनकर्मियों ने तेंदुए की गतिविधि पर नजर रखने के लिए कैमरा ट्रैप लगाए हैं। उन्होंने लोगों से रात में बहुत जरूरी होने पर सतर्कता के साथ बाहर निकलने की अपील की है।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे समाचार पत्र के वितरक रमेश पंत ने नगला बाईपास के पास सेमल के पेड़ पर तेंदुआ बैठा देखा। इसके बाद उन्होंने मोबाइल से मित्रों को इसकी जानकारी दी। रमेश के मुताबिक तेंदुआ 17 एकड़ की ओर चला गया था। सीमैप रेलवे फाटक के चौकीदार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात ड्यूटी से लौट रहे दो लोगों ने भी तेंदुआ देखा था। शांतिपुरी नंबर एक में तेंदुआ जय दत्त तिवारी के खेत में देखा गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को शांतिपुरी नंबर तीन में तेंदुए ने मोहनी देवी के घर से कुत्ते को दबोच लिया और खेत में ले जाकर कुत्ते को मार दिया। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने उसी जगह पर फिर से तेंदुआ देखकर वन विभाग को सूचना दी। इस पद रेंजर अनिल जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनकर्मियों ने मोहिनी देवी के घर के पास स्थित एक पेड़ में कैमरा ट्रैप लगाया ताकि तेंदुआ की गतिविधि पर नजर रखी जा सके। रेंजर जोशी ने बताया कि मानव वन्य जीव संघर्ष रोकने के लिए गठित विलेज प्रोटेक्शन फोर्स और वनकर्मी संयुक्त गश्त कर रहे हैं।
उन्होंने लोगों से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि रात में बच्चों को बाहर घूमने ना दें। कोई भी व्यक्ति अंधेरे में अकेला बाहर ना निकले और घरों के आसपास पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था रखें। वहां डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, वन दरोगा कुलदीप, वन दरोगा सतेंद्र दुबे, शाहिद बेग, प्रेम कुमार आदि थे।
हरसान में तेंदुए ने गाय को बनाया निवाला, दहशत
बाजपुर। गांव हरसान की नई आबादी क्षेत्र में तेंदुए ने एक गाय को निवाला बना लिया। गांव में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने जंगलात विभागीय अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने, जंगल से सटे गांव हरिपुरा, हरसान, जमरान, महौली जंगल की सीमा पर चमकीली तारबाड़ लगाने और पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की।
भाजपा नेता गुरप्रीत सिंह ने बताया कि ने बृहस्पतिवार को गांव हरसान निवासी जानकी देवी के घर के आंगन में बंधी दुधारू गाय को तेंदुए ने निवाला बना लिया। शुक्रवार सुबह जानकी देवी ने गाय को देखा। तीन दिन पहले इसी गांव निवासी एक व्यक्ति की बकरी को तेंदुए ने निवाला बना लिया था। तेंदुए के गांव में आने से लोगों में दहशत है।

बरहैनी रेंजर रूपनारायण गौतम ने बताया कि गांव हरसान में तेंदुए द्वारा गाय को निवाला बनाने की सूचना मिली है। पीड़ित परिवार से मृत गाय का पोस्टमार्टम कराने को कहा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed