फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Foreign tourists interact with the Indian culture.

विदेशी सैलानी हुए भारतीय संस्कृति से रूबरू

Sat, 05 Nov 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रप्रयाग
अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रप्रयाग Updated Sat, 05 Nov 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं को जानने के लिए पांच देशों से आए करीब 60 विदेशी सैलानियों का दल 108 स्वामी सच्चिदानंद वेद भवन संस्कृत महाविद्यालय में पहुंचा। महाविद्यालय शिक्षकों की ओर से इन विदेशी सैलानियों को वेद, पुराणों व सनातन धर्म से जुड़ी अन्य धार्मिक गतिविधियों से रूबरू करवाया। 

विज्ञापन


संस्कृत महाविद्यालय पहुंचे विदेशी पर्यटकों के दल का महाविद्यालय परिवार व छात्रों ने भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के वेदाचार्य डा. राम प्रसाद के नेतृत्व में छात्रों ने सस्वर वेद पाठ किया।
विज्ञापन


महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सुरेश बहुगुणा ने विदेशी अतिथियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं व वेद पुराणों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए भारत की वसुधैव कुटुंबकम भावना से अवगत कराया। शिवानंद गिरी ने कहा कि महाविद्यालय पहुंचे सभी अतिथि अपने-अपने देश में जाकर इस भाई चारे के संदेश को पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋगवेद के बारे में बताते हुए कहा कि 21 जून को मनाए जाने वाले योग दिवस भी इसी वेद के आधार पर है। दल में जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन समेत पांच देशों के 60 के करीब पर्यटक पहुंचे थे। इस मौके पर आचार्य शशिभूषण, जयप्रकाश गौड, देवी प्रसाद नौटियाल, आचार्य सुखदेव प्रसाद सिलोड़ी आदि लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed