{"_id":"6a96b5c02a6b8424af0ff806","slug":"footpath-and-house-retaining-wall-damaged-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-120589-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: पैदल रास्ता और मकान का पुश्ता क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: पैदल रास्ता और मकान का पुश्ता क्षतिग्रस्त
Tue, 01 Sep 2026 04:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 01 Sep 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
जखोली। सोमवार शाम को हुई मूसलाधार बारिश से खेंजवा नामीतोक में पैदल रास्ता और मकान का पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। गांव का पैदल मार्ग प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लगातार जारी भूस्खलन के कारण लोग दहशत में जी रहे रहे हैं।
बारिश के कारण ब्लाॅक स्थित ग्राम पंचायत त्यूंखर के खेंजवा नामीतोक में गांव को आने वाले रास्ते का पुश्ता टूट गया है। इस कारण रास्ते से सटे जयबृदि पंवार और महिपाल सिंह पंवार के घर के आंगन का करीब 15 मीटर हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं भूस्खलन के कारण मकान भी खतरे के जद में है। इसी तोक में भगत सिंह के मकान के पास बने शौचालय के आगे का पुश्ता भी बारिश से ढह गया है। पुश्ता क्षतिग्रस्त होने से शौचालय की दीवार पर दरारें पड़ गई हैं। ग्राम प्रधान माधुरी बुटोला और क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रिया पंवार ने बताया कि त्यूंखर से चिरबटिया जाने वाला यह एकमात्र पैदल रास्ता है। इस रास्ते के टूटने के बाद ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हुआ है। उन्होंने राजस्व विभाग से मौके का निरीक्षण कर पुश्ते और पैदल रास्ते के निर्माण की मांग की। संवाद
पानी से भरे गड्ढे बने मुसीबत
अगस्त्यमुनि। बारिश के कारण नगर की सड़कों पर पानी से भरे गड्ढे मुसीबत बन रहे हैं। इससे वाहन चालकों के साथ ही पैदल राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय हरीश गुसाईं का कहना है कि केदारनाथ यात्रा को देखते हुए सड़कों का काम जल्दबाजी में पूरा कराया गया था। अब बरसात शुरू होते ही निर्माण कार्य की जमीनी हकीकत सामने आने लगी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। कार्तिक पुरोहित, गणेश गोस्वामी का कहना है अगस्त्यमुनि बाजार से लेकर बेडूबगड़ पेट्रोल पंप तक सड़क की स्थिति बदहाल है। उन्होंने विभाग से सड़कों के सुधार की मांग की। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता ओमकार पांडे ने कहा कि बारिश बंद होने के बाद गड्ढों की पैचिंग कराई जाएगी। संवाद