फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Flag hoisting for the first time in second Kedar Madmaheshwar

द्वितीय केदार मद्महेश्वर में पहली बार ध्वजारोहण

Mon, 16 Aug 2021 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Flag hoisting for the first time in second Kedar Madmaheshwar
आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर द्वितीय केदार मद्महेश्वर में पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रध्वज फहराया गया। यहां मुख्य पुजारी व हक-हकूकधारियों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। केदारनाथ समेत जिले के अन्य हिस्सों में भी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रध्वज फहराया गया। जिलाधिकारी मनुज गोयल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

रविवार को स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर जिला कार्यालय में डीएम मनुज गोयल ने झंडारोहण किया। उधर, केदारनाथ में मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने मंदिर परिसर में राष्ट्रध्वज फहराया। इस मौके पर देवस्थानम बोर्ड के कर्मचारी व तीर्थपुरोहित मौजूद थे। दूसरी तरफ, मद्महेश्वर धाम में पहली बार स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। पुलिस कार्यालय में एसपी आयुष अग्रवाल ने राष्ट्रध्वज फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed