फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Five students got Bal Ratna Award

जनपद के पांच छात्र-छात्राओं को मिला 2022 का बाल रत्न पुरस्कार

Tue, 28 Jun 2022 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Five students got Bal Ratna Award
अगस्त्यमुनि। मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखंड के सहयोग से आयोजित शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी में जिले के पांच छात्रों को बाल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही 59 शिक्षकों, तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आठ स्कूलों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यहां आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता शिक्षा महानिदेशक वंशीधर तिवारी ने कहा कि मिशन शिक्षण संवाद, शिक्षा के क्षेत्र में चलाए जा रहे नवाचार कार्यक्रमों को बढ़ावा दे रहा है। मुख्य शिक्षाधिकारी यशवंत सिंह चौधरी ने शिक्षक समाज से शिक्षा की बेहतरी के लिए प्रतिबद्धता से अपनी योग्यता को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर छात्रा अंजलि, स्नेहा, अंशिका, आंचल और छात्र रोहित भट्ट को बाल रत्न 2022 से सम्मानित किया गया। इसके अलावा शिक्षिका सरोज डिमरी, किरण नैथानी, उर्मिला पंवार, आनंद प्रभा नेगी सहित 19 शिक्षकों को अनमोल शिक्षक सम्मान व 40 शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान और आठ विद्यालयों को मेरा विद्यालय मेरा गौरव सम्मान से नवाजा गया। जिला शिक्षाधिकारी बेसिक नागेंद्र बर्त्वाल ने कहा कि समर कैंप में प्रतिभा दिखाने वाले छात्र-छात्राओं को उनकी योग्यतानुसार प्रेरित करना जरूरी है। संवाद के जिला संयोजक कमल सिंह बिष्ट ने मिशन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डायट के प्राचार्य विनोद प्रसाद सेमल्टी और संचालन गढ़वाल संयोजक माधव सिंह नेगी व हेमंत चौकियाल ने किया। इस मौके पर शिक्षक नेता विक्रम झिक्वांण, दिनेश भट्ट, मगनानंद भट्ट, जगदीश वर्धन, गजेंद्र रौतेला, रीता सेमवाल, डॉ. गुरुप्रसाद सती, कुसुम भट्ट सहित उत्तराखंड के कई जिलों से शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed