फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Five sadhus living in Kedarnath amidst six feet of snow

केदारनाथ में छह फीट बर्फ के बीच रह रहे पांच साधु

Thu, 26 Dec 2019 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Five sadhus living in Kedarnath amidst six feet of snow
बीते 12-13 दिसंबर को हुई भारी बर्फबारी के बाद से केदारनाथ का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है। धाम ? - फोटो : RUDRAPRYAG
केदारनाथ में बीते चार दिनों से पांच साधु छह फीट से अधिक बर्फ के बीच में रह रहे हैं। पुलिस, वुड स्टोन कंपनी समेत सभी कार्यदायी संस्थाओं के मजदूर और कार्मिक गौरीकुंड व सोनप्रयाग लौट आए हैं। पुनर्निर्माण कार्यों के शुरू होने के बाद से यह पहला मौका है, जब बर्फबारी के चलते पुलिस, प्रशासन समेत कार्यदायी संस्थाओं का एक भी व्यक्ति धाम में नहीं है।
विज्ञापन

12/13 दिसंबर को हुई भारी बर्फबारी से केदारनाथ धाम में बिजली और संचार सेवा ठप पड़ी है। मंदिर परिसर से लेकर सभी कार्यस्थल बर्फ से ढके हुए हैं। इस समस्या के चलते 13 दिसंबर को वुड स्टोन कंपनी के 30 मजदूरों के साथ अन्य कार्यदायी संस्थाओं के मजदूर व कार्मिक भी गौरीकुंड व सोनप्रयाग लौट आए थे। विगत 22 दिसंबर को कंपनी की चार सदस्यीय टीम ने धाम पहुंचकर वहां की स्थितियों का जायजा लिया था। अगले दिन टीम के साथ शेष 12 मजूदर भी सोनप्रयाग आए थे। तब, से केदारनाथ में सिर्फ पांच साधु रह रहे हैं। वुड स्टोन के टीम लीडर मनोज सेमवाल ने बताया कि साधु दिनभर मंदिर क्षेत्र में रहते हैं। शाम ढलते ही गरुड़चट्टी की तरफ चले जाते हैं। धाम में तापमान माइनस 10 से 13 डिग्री तक बना हुआ है। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि भारी बर्फ के चलते इन दिनों धाम में पुनर्निर्माण कार्य संभव नहीं हैं, इसलिए सभी मजदूर व कार्मिक गौरीकुंड, सोनप्रयाग और रुद्रप्रयाग लौट आए हैं। ऊर्जा निगम व बीएसएनएल को धाम में यथाशीघ्र बिजली व संचार सेवा बहाल करने को कहा गया है।

केदारनाथ धाम बर्फ से लकदक। फाइल फोटो

केदारनाथ धाम बर्फ से लकदक। फाइल फोटो- फोटो : RUDRAPRYAG

बीते 12-13 दिसंबर को केदारनाथ में हुई भारी बर्फबारी के बाद से धाम से सोनप्रयाग के लिए लौटते मजदूर। फा

बीते 12-13 दिसंबर को केदारनाथ में हुई भारी बर्फबारी के बाद से धाम से सोनप्रयाग के लिए लौटते मजदूर। फा- फोटो : RUDRAPRYAG

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed