{"_id":"5dd568a48ebc3e54a35331f0","slug":"five-km-road-could-not-be-built-in-15-years-rudrapryag-news-drn3266605197","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 साल में नहीं बना पाए पांच किमी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 साल में नहीं बना पाए पांच किमी सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दैजीमांडा-पौड़ीखाल मोटर मार्ग का निर्माण जल्द पूरा नहीं होने पर ग्रामीणों ने लोनिवि कार्यालय में आमरण अनशन की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने कहा कि 15 साल में सिर्फ ढाई किमी सड़क की बन पाई है। उन्होंने डीएम से भेंटकर मांग का ज्ञापन सौंपा और जल्द मार्ग निर्माण की मांग की।
बच्छणस्यूं पट्टी के ग्राम पंचायत निषणी व बंगोली के सुनाऊं, पौड़ीखाल, पणधारा, कलेथ व मरगांव की महिलाओं ने डीएम को बताया कि वर्ष 2004 में पांच किमी दैजीमांडा-पौड़ीखाल मोटर मार्ग स्वीकृत किया गया था, लेकिन 15 वर्ष बाद भी सिर्फ ढाई किमी सड़क ही बन पाई है। शेष ढाई किमी मार्ग अधर में लटक गया है। यातायात सुविधा के अभाव में गांवों से पलायन हो रहा है, जो लोग गांवों में रह गए हैं, वे जरूरत की चीजों के लिए कई किमी पैदल दूरी चलने को मजबूर हैं। बीमार व गर्भवती महिलाओं को सड़क तक डंडी पर ले जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने मार्ग का शेष ढाई किमी का काम 30 नवंबर तक शुरू नहीं होने पर एक दिसंबर से आमरण अनशन की चेतावनी दी। इधर, जिपं सदस्य नरेंद्र बिष्ट ने भी ग्रामीणों की मांग का समर्थन किया है। डीएम ने भेंट करने वालों में पुष्कर सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह, दरबान सिंह, बीरेंद्र लाल, कृपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, बसंती देवी, जुपली देवी आदि मौजूद थे। इधर, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने लोनिवि प्रांतीय खंड को जल्द मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।