फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Five families evacuate homes in Papdi Tok

पापड़ी तोक में भूधंसाव, पांच परिवारों ने खाली किए घर

Tue, 25 Aug 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Five families evacuate homes in Papdi Tok
तुंगनाथ घाटी के ग्राम पंचायत दैड़ा का पापड़ी तोक भूधंसाव की चपेट में आ गया है। यहां रह रहे 5 परिवारों ने अपने मकान खाली कर अन्यत्र जगह शरण ले ली है। ग्रामीणों के घर, खेत, खलियान और रास्ते दरारों से पट गए हैं। गांव की बिजली लाइन के पोल भी तिरछे हो गए हैं।
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से भूधंसाव का दायरा बढ़ रहा है। पापड़ी तोक में प्रदीप सिंह नेगी, कुलदीप सिंह नेगी, रूप लाल, मंगल दास और जगत सिंह नेगी ने मकान छोड़कर मवेशियों समेत अन्यत्र शरण ले ली है। जबकि संदीप कुमार की गोशाला भूधंसाव से क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्राम प्रधान योगेंद्र सिंह नेगी ने तहसील प्रशासन से पापड़ी तोक का भू-गर्भीय सर्वे करते हुए सुरक्षा के उचित इंतजाम की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed