फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Five arrested in murder case

हत्या के मामले में पांच गिरफ्तार

Mon, 25 Apr 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Mon, 25 Apr 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
देहरादून से मजदूरी के लिए रुद्रप्रयाग आए एक अधेड़ मजदूर की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मृतक की पत्नी की ओर से देहरादून कोतवाली में दर्ज की गई गुमशुदगी रिपोर्ट के बाद इस हत्या प्रकरण का खुलासा हुआ है। मृतक सहित पांचों लोग कोटेश्वर-बेला में एक सरकारी भवन के निर्माण में मजदूरी कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 19 अप्रैल को हाल निवास बिंदाल बस्ती, देहरादून निवासी फारूख (55) पुत्र फरीद की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसकी पत्नी ने देहरादून कोतवाली में दर्ज कराई थी। कहा था कि उसका पति 2 अप्रैल को मजदूरी के लिए रुद्रप्रयाग गया था। तब से उसका कोई पता नहीं चल रहा है। इधर, 14 अप्रैल को रुद्रप्रयाग पुलिस को अलकनंदा नदी से एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। शव का फोटो देहरादून सहित अन्य पुलिस थाना व चौकी को भेजा गया।
विज्ञापन


देहरादून पुलिस ने फोटो की मदद से शव की शिनाख्त फारूख के रूप में की। इसके बाद रुद्रप्रयाग पुलिस ने साथी मजदूरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पांचों लोगों ने स्वीकार किया कि सात अप्रैल को निर्माण स्थल के निकट कहासुनी में उन्होंने फारूख के साथ मार पिटाई की, जिसमें उसकी मौत हो गई। बाद में उसका शव अलकनंदा नदी में फेंक दिया। इसके बाद पांचों देहरादून भाग गए। राजस्व क्षेत्र का मामला होने से  पटवारी चौकी में मामला दर्ज कर विवेचना के लिए रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि अभियुक्त बालकराम, शिवनाथ, उमेश, सूरत और शिवनंदन बिहार के रहने वाले हैं। कोर्ट में पेश करने के बाद इन्हें पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच कोतवाली प्रभारी डीएस पंवार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed