उत्तराखंड क्रांति दल के पहले अध्यक्ष स्व. डीडी पंत की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने वृहद पौधरोपण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेंद्र नौटियाल की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि पंत द्वारा संगठन की मजबूती में दिए गए योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। इस मौके पर हल्द्वानी में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर शांतिपूर्वक धरना दे रहे कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने की घोर निंदा की गई। साथ ही जल्द मुकदमा वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। उक्रांद ने अगस्त्यमुनि ब्लॉक के पुनर्गठन की मांग भी की। संगोष्ठी में अगले तीन माह में दस हजार नए सदस्य बनाने के लिए जनसंपर्क पर जोर दिया गया। इस मौके पर गजपाल रावत, देवेंद्र चमोली, जितार सिंह राणा, सूरत सिंह झिक्वांण, चंद्रमोहन गुसाईं, भगत चौहान, देवेंद्र जग्गी, राय सिंह रावत, दिनेश बत्र्वाल, पुनीत रौथाण, शैलेंद्र बुटोला आदि थे। संवाद