फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   First give compensation and then construct the railway line

पहले मुआवजा दे फिर कराए रेल लाइन का निर्माण

Sat, 11 Jul 2020 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
First give compensation and then construct the railway line
नरकोटा के ग्रामीणों ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण से प्रभावित होने वाले लोगों को मुआवजा देने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है। उन्होंने जिलाधिकारी से भेंट कर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान चंद्रमोहन के नेतृत्व में जिलाधिकारी वंदना सिंह से मिले ग्रामीण प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण के लिए रेलवे विभाग द्वारा नरकोटा के ग्रामीणों व व्यवसायियों को नियमों के तहत मुआवजा देने की बात कही गई थी, लेकिन एक वर्ष से अधिक समय बाद भी कुछ परिवारों को छोड़कर अन्य प्रभावितों को मुआवजा नहीं मिला है। बल्कि रेलवे विभाग द्वारा चिहिृृत भूमि, मकान व दुकान के ध्वस्तीकरण के नोटिस संबंधित लोगों को थमाए गए हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि सरकार पहले प्रभावितों को मुआवजा दे उसके बाद ही रेल लाइन का निर्माण शुरू किया जाए। अगर, ऐसा नहीं हुआ तो पूरी ग्राम पंचायत आंदोलन के लिए बाध्य होगी। प्रतिनिधिमंडल में संदीप प्रसाद, विनोद भट्ट, रमेश चंद्र नैनवाल, दीपक सिलोड़ी, चंद्रमोहन भट्ट, देवराज नेगी आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed