{"_id":"6ab3bd93813c4d5c9300a435","slug":"firmly-continuing-the-relay-sit-in-protest-for-the-mohankhal-tungnath-road-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-121132-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: मोहनखाल-तुंगनाथ मार्ग के लिए क्रमिक धरने पर डटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: मोहनखाल-तुंगनाथ मार्ग के लिए क्रमिक धरने पर डटे
Wed, 23 Sep 2026 05:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 23 Sep 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो
चोपता। मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मार्ग के निर्माण की मांग के लिए क्षेत्रीय लोगों का क्रमिक धरना बुधवार को 41वें दिन भी जारी रहा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य कंडारा वार्ड सुमन सिंह नेगी ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।
सुमन सिंह नेगी ने कहा कि दो साल पहले भी मार्ग निर्माण की मांग के लिए क्षेत्रीय जनता ने 13 दिन तक धरना-प्रदर्शन किया था। उस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त किया गया था। केदारनाथ उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री की ओर से भी मार्ग निर्माण की घोषणा की गई थी लेकिन दो साल बाद भी निर्माण को लेकर उचित कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मार्ग बनने से क्यूंजा घाटी के 20, तल्लानागपुर के 50 गांवों और चमोली के पोखरी विकासखंड के अधिकांश गांवों को लाभ मिलेगा। तुंगनाथ से कार्तिक स्वामी मंदिर तक आवाजाही में भी पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। इस दौरान समिति अध्यक्ष राकेश नेगी, सचिव धर्मेंद्र बिष्ट, कोषाध्यक्ष राजीव नेगी, प्रधान ब्राह्मणथाला के दीपक थपलियाल, ओमप्रकाश नेगी, अमर सिंह बिष्ट, गुड्डू बिष्ट, मुन्ना बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद