फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Filter plant becomes showpiece, people forced to drink contaminated water

Rudraprayag News: फिल्टर प्लांट बना शोपीश, दूषित पानी पीने को मजबूर लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
Filter plant becomes showpiece, people forced to drink contaminated water
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। पुनाड़ गदेरा-रुद्रप्रयाग पेयजल योजना के स्रोत सुजगीबगड़ में 51 लाख लीटर पानी शोधन क्षमता का फिल्टर प्लांट निर्माण के छह महीने से शोपीश बना है। जलनिगम एवं जल संस्थान के बीच समन्वय नहीं होने से प्लांट का संचालन नहीं हो पा रहा है। इसका खामियाजा नगर की 20 हजार आबादी भुगत रही है। प्लांट का निर्माण इस वर्ष मार्च में पूरा हो चुका है।
80 के दशक में पुनाड़ गदेरा-रुद्रप्रयाग पेयजल योजना का निर्माण किया गया था, इससे हल्की बारिश में भी दूषित पानी की सप्लाई होती आ रही है। इस समस्या से निजात पाने के लिए योजना के स्रोत सुजगीबगड़ में उत्तराखंड जलनिगम ने तीन करोड़ की लागत से 51 लाख लीटर क्षमता का फिल्टर प्लांट का निर्माण किया है। इस प्लांट के बनने से उम्मीद जगी थी कि नगर की 20 हजार आबादी को अब शुद्ध जलापूर्ति होगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। क्योंकि कार्यदायी संस्था जलनिगम और जलसंस्थान के बीच समन्वय नहीं है।
विज्ञापन

एक तरफ जहां जलनिगम सभी मानकों के तहत कार्य पूरा होने की बात कह रहा है। वहीं, जलसंस्थान का कहना है कि तकनीकी तौर पर प्लांट में कई खामियां हैं, जिन्हें दूर करने के बाद ही हैंडओवर की प्रक्रिया होगी। इन हालातों में नगरवासी अब भी दूषित जलापूर्ति के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के निवर्तमान सभासद लक्ष्मण सिंह कप्रवाण, सुरेंद्र सिंह रावत, संतोष रावत, सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र भारती आदि का कहना है कि हल्की बारिश में भी पुनाड़ गदेरा पेयजल योजना से मटमैला पानी सप्लाई हो रहा है। इन हालातों में जलजनित रोगों का खतरा भी बना है।



जलसंस्थान की ओर से जो खामियां बताई गई हैं, उनका फिल्टर प्लांट के संचालन से कोई लेना-देना नहीं है। ट्रायल में भी प्लांट पूरी तरह से सही पाया गया है। -नवल कुमार, अधिशासी अभियंता, उत्तराखंड पेयजल निगम, रुद्रप्रयाग




सर्वे में फिल्टर प्लांट में कुछ तकनीकी खामियां पाई गई हैं, जिनके बारे में कार्यदायी संस्था जलनिगम को बताया जा चुका है। साथ ही संबंधित निर्माण कार्य की डीपीआर सहित अन्य कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद ही हैंडओवर की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। -रेवत सिंह रावत, सहायक अभियंता जलसंस्थान रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed