{"_id":"5d9103718ebc3e93c816619a","slug":"festival-kicks-start-at-pac-rudrapur-news-hld3586092157","type":"story","status":"publish","title_hn":"31वीं वाहिनी पीएसी में तीन दिवसीय मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31वीं वाहिनी पीएसी में तीन दिवसीय मेला शुरू
विज्ञापन
रुद्रपुर में 31वीं वाहिनी पीएसी में मेले का शुभारंभ करते अतिथि।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। 31वीं वाहिनी पीएसी का 49वां स्थापना दिवस रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि एसएसपी बरिंदरजीत सिंह एवं 31वीं वाहिनी पीएसी के सेनायनायक ददन पाल ने फीता काटकर तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ किया। वाहिनी परिसर में लगे मेले में महिला और पुरुष जवानों ने विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेले में विभिन्न सामग्रियों के स्टॉल और बच्चों के लिए झूले आदि लगाए गए हैं। साथ ही पीएससी के पेट्रोल पंप में सीएनजी पंप का उद्घाटन किया गया।
मेले के शुभारंभ पर वाहिनी महिला पाइप बैंड एवं आर्केस्ट्रा पार्टी ने मधुर धुनों से मेले में पहुंचे सैकड़ों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पीएसी के जवानों ने अमेजिंग ड्रिल का प्रदर्शन किया। शाम के समय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन और विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। सेनानायक ददन पाल ने बताया कि मेले का आयोजन एक अक्तूबर तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस पर रुद्रपुर पीएसी के पेट्रोल पंप में सीएनजी पंप का भी उद्घाटन किया गया। उन्होंने सीएनजी वाहन एक किलो गैैस से करीब 30-35 किमी चल सकते हैं। रविवार को एक किलो सीएनजी के रेट 54.19 रुपये थे। वहां 46वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक सुखबीर सिंह, 31वीं वाहिनी पीएसी के सहायक नायक ज्ञान सिंह नेगी, फोरेंसिक एक्सपर्ट कुमाऊं रेंज डॉ. दयालशरण शर्मा, दलनायक दीवान मेहता, शिव कुमार, राकेश महारा, खजांची लाल, निरीक्षक आरमोरर नरेश चंद, सैन्य सहायक दिनेश चंद्र उपाध्याय, खुर्शीद अली आदि थे।