फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Female pharmacist dies in vehicle accident

Rudraprayag News: वाहन दुर्घटना में महिला फार्मासिस्ट की मौत

Wed, 22 Jan 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 22 Jan 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Female pharmacist dies in vehicle accident

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटवाड़ीसैंण के समीप एक एसयूवी कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला स्वास्थ्य विभाग में ऊखीमठ ब्लॉक के परंकड़ी स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट तैनात थीं।




बुधवार को श्रीनगर से अगस्त्यमुनि जा रही एक एसयूवी रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर भटवाड़ीसैंण में अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन चालक कुसुमलता (42) पत्नी राजीव कुमार, निवासी अगस्त्यमुनि की मौके पर ही मौत हो गई थी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि दुर्घटना सुबह 8.45 बजे हुई। हादसे की सूचना पर एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर शव को सड़क तक लाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। इधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राम प्रकाश सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने घटना पर दुख जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed