फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Fasting continues for the operation of ITI

आईटीआई के संचालन के लिए अनशन जारी

Tue, 21 Sep 2021 09:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
Fasting continues for the operation of ITI
चिरबटिया आईटीआई के पुन: संचालन की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर डटे हुए ग्रामीण। - फोटो : RUDRAPRYAG
विकासखंड के चिरबटिया में आईटीआई के पुन: संचालन की मांग को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीण व जनप्रतिनिधियों का क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। उन्होंने सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। साथ ही मांगपूर्ति न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

आईटीआई संघर्ष समिति के अध्यक्ष सैन सिंह मेहरा के नेतृत्व में जखोली ब्लॉक के लस्या पट्टी के त्यूंखर, लुठियाग, बुढ़ना, पालाकुराली, धनकुराली समेत टिहरी के बडियार, तितरणा, थारती आदि गांवों के ग्रामीण व जनप्रतिनिधि 18 सितंबर से आंदोलनरत हैं। उन्होंने कहा कि मांगपूर्ति नहीं होने पर मयाली-चिरबटिया-घनसाली मोटर मार्ग पर चक्काजाम व भूख हड़ताल करेंगे। ग्रामीणों ने अनशनस्थल पर मांगपूर्ति तक आंदोलनरत रहने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र भंडारी, वीरेंद्र राणा, धर्मेंद्र बिष्ट, प्रदीप रावत, कुंवर सिंह कैंतुरा, रूप सिंह, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed