फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   fair inaugurated worship in Kedar Baba.

बाबा केदार की आराधना से मेले का शुभारंभ

Thu, 27 Oct 2016 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रप्रयाग
अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रप्रयाग Updated Thu, 27 Oct 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
fair inaugurated  worship in Kedar Baba.
चोपता मेला में लोक गीत प्रस्तुत करते हुए लोक गायिका हेमा करासी। - फोटो : amar ujala.

बाबा केदार की आराधना से तल्लानागपुर औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव का शुभारंभ हुआ। लोक गायिका हेमा करासी के गीतों ने कभी माहौल का भक्तिमय बनाया तो कभी दर्शकों को थिरकने पर विवश किया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को चांदधार, चोपता में आयोजित मेले  युवक व महिला मंगल दलों के खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मेले का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप रावत ने किया। उन्होंने कहा कि मेले जहां आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन


वहीं स्थानीय प्रतिभाओं को अपना हुनर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र के माध्यमिक स्कूलों के बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले मेधावियों को भी पुरस्कृत किया गया। आयोजक व जिला पंचायत सदस्य योगंबर नेगी ने बताया कि मेले के अंतिम दिन खेल प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले प्रात: 9 बजे से शुरू होंगे। मेले का समापन पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक की ओर से दोपहर बाद किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रस्सा -कस्सी में महिलाओं ने दिखाया दम
मेले में महिला मंगल दलों की रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कुल्लू-भंडू, मलाऊं-फलासी, आगर, क्यूड़ी, बावई, बोरा, जाखणी और चोपता महिला मंगल दल की टीम ने प्रतिभाग किया। दूसरी तरफ युवा कल्याण विभाग की ओर से युवक मंगल दल के लिए आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता में 15 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उद्घाटन मैच मयकोटी व चोपता के बीच खेला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed