{"_id":"67a4ebe15fed7fe40c0d057c","slug":"facilities-will-be-provided-on-the-yatra-route-preparations-will-be-intensified-rudraprayag-news-c-5-1-drn1019-613111-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: यात्रा मार्ग पर जुटेंगी सुविधाएं, तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: यात्रा मार्ग पर जुटेंगी सुविधाएं, तैयारियां तेज
Thu, 06 Feb 2025 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 06 Feb 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों की टीम ने गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग का गौरीकुंड से रामबाड़ा तक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान आगामी केदारनाथ यात्रा को लेकर रास्ते पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए चिह्नित स्थानों की भौतिक स्थिति देखी गई। पैदल मार्ग पर लोक निर्माण विभाग के मजूदर कई स्थानों पर सुधारीकरण कार्य में जुटे हुए हैं।
दो दिन पूर्व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, सीएमओ डाॅ. राम प्रकाश, लोनिवि के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण और तहसीलदार प्रदीप राणा ने गौरीकुंड से रामबाड़ा तक भ्रमण किया।
अधिकारियों ने पैदल मार्ग की भौतिक स्थिति का जायजा लेते हुए उन स्थानों को प्रमुखता से देखा जहां पर स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल रिलीफ पोस्ट संचालित की जाती हैं। साथ ही पैदल मार्ग पर स्थायी दुकानों का निरीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन
टीम ने पैदल मार्ग पर पेयजल स्टैंड पोस्ट, घोडा-खच्चरों के लिए निर्मित चरी और बिजली के पोलों का जायजा भी लिया। टीम में शामिल लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण ने बताया कि पैदल मार्ग पर स्थितियां सामान्य है। मेडिकल रिलीफ पोस्ट, पेयजल लाइन, दुकानों की स्थिति अच्छी है। पैदल मार्ग पर मरम्मत कार्य पर मजदूर जुटे हुए हैं।
25 मार्च से हो सकते पुनर्निर्माण कार्य शुरू
बर्फबारी के कारण केदारनाथ में बीते दो माह से पुनर्निर्माण कार्य ठप पड़े हैं। कड़ाके की ठंड के चलते सभी कार्यदायी संस्थाओं के मजदूर वापस लौट चुके हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण ने बताया कि अगर मौसम ने साथ दिया तो आगामी 25 मार्च से केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो सकते हैं। अगर, स्थिति अनुकूल नहीं रही तो अप्रैल पहले सप्ताह से कार्य किए जाएंगे।