फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Ex Minister alleged BJP Government

तीन साल में किसानों की हालत हुई बदतर: बेहड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Ex Minister alleged BJP Government
रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करते पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। भाजपा के तीन साल के कार्यकाल पूरा होने पर कांग्रेसियों ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। रुद्रपुर में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि जो सरकार बात कम और काम ज्यादा की बात कह रही है, उसी के कार्यकाल में विकास कार्य ठप हो गए हैं। तीन साल में किसानों की हालत सबसे ज्यादा बदतर हुई है।
विज्ञापन

बुधवार को अपने कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में बेहड़ ने कहा कि सरकार ने चुनाव में वादा करने के बाद किसानों का ऋण माफ नहीं किया। वहां पर कांग्रेस नगराध्यक्ष जगदीश तनेजा आदि थे। इधर, एनएच-74 घोटाले और छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रही एसआईटी को भी बेहड़ ने आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि कि दोनों जांचों में बड़ा खेल किया गया है। वह जल्द ही सबूतों के साथ मामले में अपनी बात रखेंगे। इधर, खटीमा में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री भुवन कापड़ी ने कहा कि जनता भाजपा कार्यकाल में स्वयं को ठगा सा महसूस कर रही है। सरकार क्षेत्र में एक अदद बस स्टेशन नहीं बना सकी, पहेनियां चौराहे से टनकपुर रोड तक 40 करोड़ खर्च करने के बाद भी आम जनता को लाभ नहीं मिला, नाली के ऊपर फुटपाथ, दुकानें तोड़ने के बाद भी चौड़े मार्गों का आवागमन में लाभ नहीं मिल रहा है। वहां पर ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी राठौर, रबीश भटनागर, नासिर खान, देवेंद्र कन्याल, राजू सोनकर, रामू भंडारी, पंकज टम्टा आदि थे। वहीं, सितारगंज में पूर्व विधायक नारायण पाल के नेतृत्व में कांग्रेसी एसडीएम कार्यालय पहुंचे और सरकार की नीतियों के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम गौरव कुमार को सौंपा। वहां पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी अनवार अहमद, रामनगीना प्रसाद, सुरेंद्र ठाकुर, बलवीर सिंह, पूरन चौहान, सोएब अहमद, निशान सिंह, मानवेंद्र सिंह फौजी, साहब सिंह, विक्कर सिंह, विक्रमजीत सिंह, प्रमोद नेगी, मुगनी अहमद, करमजीत सिंह आदि थे। इधर यूथ कांग्रेस ने भी सरकार के तीन साल पूरे होने के दिन को काले दिवस के रूप में मनाया। वहां विधानसभा अध्यक्ष संदीप बावा, ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग, हरपाल सिंह, जिलानी अंसारी, मुख्त्यार अंसारी, वसीम मियां, सचिन गंगवार, अखिलेश सिंह, विपिन खोलिया, दीपक विश्वास आदि थे। इधर, गदरपुर में कांग्रेस नेत्री शिल्पी अरोड़ा ने भाजपा सरकार के कार्यकाल को निराशाजनक करार दिया है। कहा क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय के गृह क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा का बुरा हाल है। वहीं, किच्छा में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। वहीं, किसान नेता सुरेश पपनेजा ने कहा कि सीएम ने किए हुए वादे पूर न किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed