फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Encroachement At Govt Land in Pateri

पटेरी गांव में सरकारी भूमि कब्जाने का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Encroachement At Govt Land in Pateri
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते पटेरी गांव के लोग। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। किच्छा तहसील के पटेरी गांव के लोगों ने यूपी के व्यक्ति पर एक जनप्रतिनिधि के साथ मिलकर सरकारी कब्जाने का आरोप लगाया। उन्होंने जिला प्रशासन से जांच की मांग कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर लोगों ने कहा कि पटेरी गांव में बहेड़ी, यूपी निवासी एक व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर भवन निर्माण शुरू कर दिया है। भवन के आगे नाली निर्माण कर निकासी बाधित की जा रही है जिससे जलभराव हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि एक जनप्रतिनिधि उसकी मदद कर रहा है। कई बार प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। कहा कि पूर्व में उक्त सरकारी जमीन पर गांव के गरीब लोग कंडे बनाने का कार्य करते थे। उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई और निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। वहां हरिओम शर्मा, नरेंद्र कुमार, रामकली, मुन्नी देवी, चंद्रकांता, सुशील, दुर्गा, हरीश, सुरेश, सत्यप्रकाश, भगवान शरन, उग्रसेन, मनीराम, छोटेलाल आदि थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed